
सारंगढ़ संवाददाता-चित्रसेन घृतलहरे,24जनवरी2025//समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए जिले में 86 खरीदी केंद्र बनाए गए हैं। 23 जनवरी तक जिले के 80017 किसानों से 42 लाख 48 हजार क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है। जिला खाद्य अधिकारी ने बताया कि जिले में पंजीकृत किसान में से 80017 किसानों के द्वारा धान विक्रय किया जा चुका है। अभी तक 89.36% कृषकों ने धान बेचा है यानी अभी भी लगभग 11 प्रतिशत किसानों ने धान नहीं बेचा है।
अब धान खरीदी में केवल छह दिन बाकी है। खाद्य अधिकारी के अनुसार केंद्रों के लिए धान खरीदी करने के लिए बारदाना पर्याप्त है। बफर लिमिट में 46 समितियां है। धान का उठाव नहीं होने के कारण केंद्रों में धान जाम है, हालांकि विभागीय अधिकारियों द्वारा टीओ और डीओ काटने का दावा किया जा रहा है।