A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरदेशनागपुरमहाराष्ट्र

केंद्र सरकार ने वीरता, सेवा पदक, की घोषणा की

भारत सरकार ने शनिवार 25जनवरी को वीरता और सेवा पदक के लिए 942 नामों की घोषणा की। विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक पाने वालों मे 101 लोग हैं। सराहनीय सेवा के लिए मेडल पाने वालों मे 746 कर्मी हैं। 95 लोगो को वीरता पदक से सम्मानित किया गया। इनमे से 5नाम ऐसे है जिन्हें मरणोपरांत सम्मानित किया गया। इनमे जम्मू-कश्मीर के पुलिस के डिप्टी एसपी हुमायूं मुजमिल , हैड कांस्टेबल गिरजेश कुमार उददे, कांस्टेबल सुनील कुमार पांडे, हेड कांस्टेबल रवि वर्मा, सिलेक्शन ग्रेड फायरमैन सतीश कुमार रैना हैं। 95 वीरता अवॉर्ड की घोषणा मे 28 नाम नक्सल उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों से हैं। 28नाम जम्मू-कश्मीर क्षेत्र से, 3नाम उत्तर पूर्व और 36नाम अन्य दूसरे क्षेत्रों से हैं। वीरता पदक पाने वालों मे सबसे अधिक नाम उत्तरप्रदेश से हैं। जम्मू-कश्मीर से 15नाम हैं। ये सामान्य सैन्य पुलिस और अन्य कर्मियों को वीरता और उनके बलिदान के लिए प्रदान किए जाते हैं।

Show More

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!