संडीला के कोतवाली क्षेत्र के अतरौली रोड से चक्कर रोड पर जाने वाली सड़क पर संदिग्ध हालत में पैथोलॉजी सेंटर चालक का शव उसी के कमरे में फांसी के फंदे से से लटकता मिला
*ब्रेकिंग न्यूज* *हरदोई* । सण्डीला कोतवाली क्षेत्र के अतरौली रोड़ से चक्कर रोड़ पर जाने वाली सड़क पर संदिग्ध हालात में पैथोलॉजी सेंटर संचालक का शव उसी के कमरे में फांसी के फंदे से लटकता मिला है,घटना की जानकारी पर पहुंची सण्डीला कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए मोर्चरी भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक सण्डीला कस्बे के चक्कर रोड़ पर वारिस के मकान में आशीष पाल पुत्र रामविलास निवासी लौलीखेडा़ थाना अतरौली दो वर्ष से मां लक्ष्मी पैथालॉजी के नाम से सेंटर चलाता था और उसी मकान में रात को रुकता था,आज उसका भाई अमित गांव से अपने पिता की दवाई लेने सण्डीला आया था,उसने कुछ जरुरी काम के लिए भाई आशीष पाल को फोन लगाया कई बार फोन मिलाने पर जब फोन नहीं उठा तो वह उसके पैथोलॉजी सेंटर पर आया बाहर से दरवाजा बंद देख कई बार आवाज लगाई लेकिन दरवाजा ना खोलने पर वह पीछे से जीने के रास्ते अंदर घुसा तो देखा उसका भाई आशीष पाल फांसी के फंदे से लटक रहा था,घटना की सूचना पुलिस को दी मौके पर पहुंचे सण्डीला कोतवाली प्रभारी आनन्द नारायण त्रिपाठी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया,वहीं सीओ सण्डीला सतेन्द्र सिंह ने घटना स्थल पर पहुंच कर जांच की है। मृतक के पिता रामविलास ने बताया उसके तीन बेटे हैं जिसमें से वो सबसे छोटा था,किसी से कोई विवाद नहीं था,उन्होंने किसी पर भी कोई आरोप नहीं लगाया है।इस संबंध में सण्डीला कोतवाल आनन्द नारायण त्रिपाठी ने बताया प्रथम दृष्टया मामला आत्मा हत्या का लग रहा है,पीएम रिपोर्ट व परिजनों की तहरीर के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जायेगी।
विकास से जुड़े चार महत्वपूर्ण विषय विधायक लारिया ने उठाएं, कड़ान सिंचाई परियोजना, लघु सिंचाई योजनाएं, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं विद्यालय उन्नयन को लेकर सरकार से मांगा जवाब
22/07/2026
ऑक्सीजन प्लांट पर स्थापित प्रेशर बूस्टर सिस्टम का शुभारंभ
22/07/2026
डीजे का तार जोड़ रहे मिस्त्री को लगा करंट, मौत गांव चमनपुरा में हुआ हादसा, परिवार में मचा कोहराम, ब्लॉक प्रमुख ने परिजनों को दी सांत्वना
22/07/2026
अग्निवीरों को सरकारी नौकरी में 10% आरक्षण मिलेगा
22/07/2026
संत कबीर नगर: धनघटा तहसील में एंटी करप्शन टीम का बड़ा छापा, 10 हजार रिश्वत लेते चकबंदी लेखपाल अभय सिंह गिरफ्तार।
22/07/2026
विद्यालय तक जाने वाला रास्ता बना मुसीबत, ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी
22/07/2026
इंद्रप्रस्थ अपोलो हॉस्पिटल्स ने ज्वेलर्स एसोसिएशन के सहयोग से हरिद्वार में ‘स्वास्थ्य पर चर्चा का आयोजन
22/07/2026
Flash Floods washed away Muncipal Shoping complex at Beerwah
22/07/2026
नगर निगम में आयोजित हुई महापौर जन सुनवाई
22/07/2026
अवैध कालोनियों के खिलाफ नगर निगम ने उठाया कडे कदम
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!