A2Z सभी खबर सभी जिले कीकुशीनगर

अनियंत्रित ट्रक ने सीओ के गाड़ी में मारी टक्कर ,बाल-बाल बचे सीओ

Capture 13कुशीनगर / हाटा, क्षेत्र के कसया तिराहे पर एक बड़ी घटना घटित हुई, जब एक अनियंत्रित ट्रक ने सीओ कसया की सरकारी गाड़ी को ठोकर मार दी। इस दुर्घटना में सीओ की गाड़ी का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, हालांकि, संजोगवश सीओ बाल-बाल बच गए।घटना उस समय हुई जब सीओ कुंदन सिंह सरकारी गाड़ी से कसया की ओर जा रहे थे। जैसे ही उनकी गाड़ी हाटा नगर के तिराहे पर पहुंची, एक तेज रफ्तार ट्रक ने गाड़ी को टक्कर मार दी। गनीमत यह हुई कि वाहनों की गति धीमी थी, जिससे सीओ को कोई गंभीर चोट नहीं आई, लेकिन गाड़ी का अगला हिस्सा पूरी तरह से टूट गया।इस हादसे के बाद ट्रक और सीओ की गाड़ी डिवाइडर में फंस गईं, जिसके कारण फोरलेन सड़क पर जाम लग गया। घटना की सूचना मिलते ही हाटा कोतवाल सुशील शुक्ल मय फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और ट्रक को कब्जे में लेकर जाम को तुरंत हटवाया। इस घटना से एक बार फिर यह स्पष्ट हो गया कि सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों का पालन अत्यंत आवश्यक है, ताकि ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!