

छत्तीसगढ के दुर्ग जिले के भिलाई मे नशे मे मस्त एक युवक ने तेज रफ्तार कार से एक गार्ड को गेट सहित उड़ा दिया। गेट तोड़ने और गार्ड को चपेटे मे लेने का एक वीडियो भी सामने आया है। प्राप्त हुई जानकारी अनुसार कार चालक कॉलेज का विद्यार्थी है जिसका नाम सचिन सिंह है। यह पूरी घटना भिलाई स्मृति नगर चौक क्षेत्र का है। प्राप्त जानकारी अनुसार आरोपी का पूर्व मे भी गार्ड से विवाद हो चुका था। घटना की रात भी वह नशे मे मस्त था। जानकारी अनुसार आरोपी ने गार्ड को पहले भी कहा था कि तुम्हे गेट सहित उड़ा दूंगा। जानकारी अनुसार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी अनुसार यह मामला 23-24 जनवरी की रात का है। गार्ड 24जनवरी की देर रात चौहान ग्रीन वैली मे ड्युटी कर रहा था। गार्ड ने रात मे मेनगेट को बंद कर दिया था। इसी दौरान आरोपी सचिन सिंह राजपूत अपनी कार सीजी 07बीजे8877 से रात के एक बजे आया, उसे देख ड्युटी मे तैनात गार्ड ने रोकने की कोशिश की। परन्तु आरोपी ने गार्ड को धमकी दी थी। आरोपी ने गार्ड के साथ गाली गलौज भी किया । जानकारी अनुसार बाद मे सचिन अपने कुछ दोस्तों के साथ देर रात फिर वापस पहुंचा। इस दौरान कार को ग्रीन वैली की ओर आता देख गार्ड ने गेट खोलने की कोशिश की किन्तु सचिन ने गेट खुलने से पहले ही उसे तोड़ते हुए गार्ड को कार की चपेटे मे ले लिया अंर और अंदर चला गया। इस हादसे मे लोहे का गेट गार्ड धनपत साहू की छाती मे लगा और उसके दोनो पैर गेट मे फंस गए। हादसे मे गार्ड गेट सहित दीवार से टकराकर दब गया।

