A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबरलखीमपुर खीरी

तिकुनियां कोतवाली क्षेत्र में हुआ भीषण एक्सीडेंट

तिकुनियां कोतवाली क्षेत्र में हुआ भीषण एक्सीडेंट

IMG 20250128 WA0032लखीमपुर खीरी : तिकुनिया कोतवाली क्षेत्र के विद्युत उपकेंद्र के पास तेज रफ्तार डंपर ने एक मोटर साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे मोटर साइकिल पर सवार दो छात्रों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना स्थल पर पहुंची तिकुनियां पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी बतादें तिकुनियां कस्बे के निवासी 16 वर्षीय शिवांग जैन पुत्र मुकेश कुमार जैन अपने साथी 17 वर्षीय आर्यन पुत्र प्रताप मोटर साइकिल पर सवार होकर कोचिंग के लिए जा रहे थे। तभी तिकुनियां विद्युत उपकेंद्र के पास एक तेज रफ्तार डंपर ने मोटर साइकिल को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए, घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आनन फानन में दोनों को घायल अवस्था में तिकुनियां पीएचसी भेजा जहां डॉक्टरों ने दोनों के हालत की गंभीरता को देखते हुए निघासन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेफर कर दिया

, जहां डॉक्टरों ने दोनों को जांचोपरांत मृत घोषित कर दिया। दोनों युवकों की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया, तिकुनियां कोतवाल अमित सिंह भदौरिया ने बताया कि दुर्घटना में शामिल डंपर को पुलिस ने कब्जे में लेकर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जा रही है, और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज से संवाददाता अनिल कुमार की खास रिपोर्ट

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!