?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबर

चिलकाना में सांड काटे जाने पर बवाल, हिंदू संगठनों ने किया उग्र प्रदर्शन

चिलकाना (सहारनपुर): चिलकाना क्षेत्र के गाँव चोरी मंडी के निकट सांड काटे जाने की घटना से आक्रोशित हिंदू संगठनों ने सोमवार को जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया

चिलकाना में सांड काटे जाने पर बवाल, हिंदू संगठनों ने किया उग्र प्रदर्शन

चिलकाना (सहारनपुर): चिलकाना क्षेत्र के गाँव चोरी मंडी के निकट सांड काटे जाने की घटना से आक्रोशित हिंदू संगठनों ने सोमवार को जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने शाहजहांपुर-चिलकाना मार्ग को अवरुद्ध कर सांड के अवशेष सड़क पर रखकर जाम लगा दिया, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन व पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को शांत कराने का प्रयास किया। हिंदू संगठनों ने दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की।

भैंस चोरी कर काटने की भी घटना आई सामने
इसी बीच, चिलकाना थाना क्षेत्र के गांव मानकपुर में भी भैंस चोरी कर पास के इलाके में काटे जाने की खबर से ग्रामीणों में और रोष फैल गया।

काफी देर तक चले विरोध प्रदर्शन के बाद प्रशासनिक अधिकारियों के आश्वासन पर प्रदर्शनकारियों ने जाम समाप्त किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

📞 खबर, विज्ञप्ति और विज्ञापन के लिए संपर्क करें: एलिक सिंह, संपादक, वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ 📞 8217554083

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!