
रांची:झारखंड सरकार के झारखंड आंदोलनकारी चिन्हितकरण आयोग द्वारा लखपति कुमार साव को झारखंड अलग राज्य आंदोलनकारी का दर्जा मिलने पर छात्र क्लब ग्रुप के स्वयंसेवक ने खुशियां मनाई और बच्चों एवं आम लोगों के बीच मिठाइयां बांटी।क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव किशोर शर्मा ने रांची निवासी जे.एम.एम.नेता लखपति कुमार साव को कचहरी स्थित कार्यालय मे बधाई देते हुए कहा वे छात्र क्लब ग्रुप के संरक्षक हैं साथ ही महानगर दुर्गा पूजा समिति,महावीर मंडल रांची सहित कई धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों से भी जुड़े हुए हैं।जनता के सुख दुख मे सेवा की भावना एवं कार्यक्रम के सफल धार्मिक आयोजन मे अपनी भूमिका निभाना अपना धर्म समझते हैं।आज उन्हें बधाई देने वालों में मुख्यरूप से संतोष कुमार,दीपक कुमार साहू,सुभाष साहू,शुभम् चौधरी,रवि गुप्ता धनंजय शर्मा आदि शामिल थे।
शिव किशोर शर्मा
Mob: 6207862869





