उत्तर प्रदेशबस्ती

उर्मिला एजूकेशनल एकेडमी में बसंत पंचमी का त्योहार धूम धाम से मनाया गया

उर्मिला एजूकेशनल एकेडमी में बसंत पंचमी का त्योहार धूम धाम से मनाया गया

बस्ती। उर्मिला एजूकेशनल एकेडमी बस्ती में बसंत पंचमी का त्योहार धूम धाम से मनाया गया। विद्यालय प्रबन्धक धीरेन्द्र शुक्ल,प्रबन्ध निदेशक विनय शुक्ल एवं डा० राजन शुक्ल ने माँ सरसस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलन के साथ कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती शशि प्रभा त्रिपाठी, प्रधानाचार्य नरेन्द्र सिंह,समस्त अध्यापक अध्यापिकाये एवं छात्र- छात्राओं के द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा की पूजा की गई। छात्र छात्राओं ने माँ सरस्वती की वंदना और भजन गाकर मां का आशीर्वाद लिया। विद्यालय के प्रबन्ध निदेशक विनय शुक्ल ने छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए बताया कि सरस्वती पूजा केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि ज्ञान और संस्कृति के प्रति श्रद्धा व्यक्त करने का अवसर है. यह पर्व हमें शिक्षा और कला के महत्व को समझने की प्रेरणा देता है,और जीवन में सतत् ज्ञानार्जन की भावना को प्रोत्साहित करता है। इस दिन कई स्थानों पर भव्य झांकियां और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। बताया कि कक्षा 10 और 12 के छात्रों के लिए यह एक महत्वपूर्ण समय होता है। आप सभी अपनी बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी में व्यस्त हैं। इस समय आपको कड़ी मेहनत और लगन से अध्ययन करना चाहिए। आपको अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए और सफलता प्राप्त करने के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए। इस पर्व पर हमें अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का संकल्प भी लेना चाहिए। हमें अपने जीवन में अनुशासन और समय का सदुपयोग करना चाहिए।

प्रधानाचार्या शशि प्रभा त्रिपाठी व प्रधानाचार्य नरेन्द्र त्रिपाठी ने अपने संबोधन में कहा कि बसंत पंचमी का पर्व विद्यार्थियों के लिए ज्ञान और कला के प्रति समर्पण का प्रतीक है। इस अवसर पर मैं आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। और हमें मां सरस्वती से प्रार्थना करनी चाहिए कि वे हमें ज्ञान और शिक्षा के मार्ग पर आगे बढ़ने का आशीर्वाद दें। माँ सरसस्वती के पूजन अर्चन के बाद हवन किया गया। विद्यालय के छात्र छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की गयी।

इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक बसन्त गुप्ता, राकेश पाण्डेय, संतोष सिंह, श्रवण चौधरी, अभिनव प्रकाश पाण्डेय, मनोज मिश्रा, राजेश पाण्डेय, संजय प्रजापति, अमन मिश्रा अध्यापिका अपूर्वा त्रिपाठी, रंजना यादव, आंचल, सतनाम कौर, मधु कन्नौजिया, स्तुति मिश्रा, अपराजिता मिश्रा, अपूर्वा त्रिपाठी, श्यामा गुप्ता, पूजा उपाध्याय आदि सहित सभी अध्यापक अध्यापिकांए उपस्थित रहें।

Vande Bharat Live Tv News
Back to top button
error: Content is protected !!