उत्तर प्रदेश

अयोध्या में दलित युवती के साथ निर्भया कांड की हुई पुनरावृति

अयोध्या में दलित युवती के साथ निर्भया कांड की हुई पुनरावृति, दरिंदों ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी

अयोध्या। धर्म नगरी अयोध्या के एक गांव निर्भया कांड के पुनरावृति का मामला सामने आया है में 30 जनवरी को एक लड़की गायब हुई थी जिसका शव शनिवार को बिना कपड़ों के गांव से 500 मीटर की दूरी पर एक नहर में मिला था। लड़की की आंख फोड़ दी गई थी और हड्डियां तोड़ दी गई थी.उसके प्राइवेट पार्ट में लकड़ी घुसा कर उसकी हत्या बेरहमी से की गई थी। इस मामले में परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया था अब पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।उन्होंने गांव के ही एक स्कूल में लड़की की हत्या की और हाथ पैर बांधकर फेंक दिया था।

हैवानों ने दलित लड़की के साथ दरिंदगी की सारी हदों को पार दिया गया. उसके शरीर पर ब्लेड से कई वार किए गए परिजनों का कहना है कि उनकी 22 साल की बिटिया 30 जनवरी की रात को भागवत देखने गई थी. रात करीब 11 बजे से वो घर पर नहीं आई। परिजनों और गांव के लोगों ने सुबह तक उसकी खोज की लेकिन वो नहीं मिली पुलिस को इसकी जानकारी दी गई।खोजबीन के दौरान खून के निशान और लड़की के कपड़े मिले। परिजनों ने बताया कि पुलिस ने उस जगह की फोटो वीडियो बनाई और चली गई।

परिजनों का कहना है कि उनकी बेटी के साथ गैंग रेप हुआ है। फिर उसे मार डाला गया। पुलिस के मुताबिक, लड़की की हत्या इसी स्पॉट पर की गई है। पुलिस को घटना स्थल से एक चप्पल भी मिली है। इसके अलावा घटना स्थल से 200 मीटर दूर खून के धब्बे और खून से सनी चप्पल भी बरामद हुई थी। ग्रामीणों के मुताबिक, कातिल गांव के बाहर गेहूं के खेत से भागे हैं। वहां पैरों के निशान मिले हैं।

गांव के के लोगो के अनुसार पूरे शरीर पर काले धब्बे गांव के ही एक व्यक्ति ने कहा- सुबह गांव का हर कोई युवती को इधर-उधर ढूंढ रहा था। हमें पता चला कि नहर में पीपल के पेड़ के पास एक लाश मिली है। उसके शरीर पर कपड़े नहीं थे, हाथ-पांव बंधे हुए थे। चोटों से शरीर जगह-जगह काला हो गया था। उसकी आंखें भी फूटी हुई थीं।

Vande Bharat Live Tv News
Back to top button
error: Content is protected !!