उत्तर प्रदेश

बाल श्रम टीम की छापामार कार्यवाही से क्षेत्र में मचा रहा हडकम्प

बाल श्रम टीम की छापामार कार्यवाही से क्षेत्र में मचा रहा हडकम्प

इटावा: भरथना कस्बा क्षेत्र में गुरुवार 12 बजे बाल श्रम विभाग टीम की छापामार कार्यवाही से क्षेत्र में हडकंप मचा रहा , नगर में पहुंची एएचटीयू (मानव तस्करी रोधी इकाई) की टीम ने नगर के विभिन्न स्थानों पर संचालित विभिन्न प्रतिष्ठानों पर छापामार कार्यवाही की, कस्बे में बाल मजदूरी रोकने के लिए जगह-जगह छापेमारी कर बाल श्रम विभाग ने मेडिकल स्टोर, दुकान होटल, ढाबों में जाकर बच्चों से मजदूरी न करवाने की हिदायत दी तथा प्रतिष्ठानों पर काम कर रहे बच्चों के विषय में जानकारी जुटाई साथ ही दुकानदारों को निर्देशित करते हुए बच्चों से मजदूरी ना कराये जाने के कड़े निर्देश भी दिए गये । 

गुरूवार की दोपहर कस्बे में श्रम प्रवर्तन अधिकारी की अगुआई में पुलिस टीम के साथ विभिन्न दुकानों पर छापा मारा गया, कार्यवाही होती देख नगर में बाल मजदूरी में लगाए गए बच्चों को आनन-फानन में छिपा दिया गया वहीं कुछ स्थानों पर बच्चों ने बाल मजदूरी कराए जाने से इंकार कर दिया । ऐसे में टीम ने दुकानदारों व प्रतिष्ठानों के संचालकों को हिदायत दी कि नाबालिक बच्चों से मजदूरी कराने पर कड़ी कार्रवाई होगी । क्योकि बच्चे देश का भविष्य है इनके जीवन के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। किसी भी दशा में 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों से कोई मजदूरी न कराए।बाल संरक्षण अधिकारी सोहन गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग नई दिल्ली के आदेश से बाल श्रम उन्मूलन अभियान चल रहा है। जिसके अंतर्गत छापामार कार्यवाही की जा रही है, इसी क्रम में कस्बा के मोहल्ला मोतीगंज में एक अनाथ बालक जिसके माता-पिता का देहांत हो चुका है उससे मजदूरी कराये जाने का मामला प्रकाश में आया है, जिसकी जानकारी दर्ज कर ली गयी है तथा इस बच्चे को चार हजार रूपए प्रतिमाह मिलने वाली योजना से लाभान्वित किया जायेगा साथ ही एक युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान के विरुद्ध सभी मेडिकल स्टोर पर ये देखा जा रहा है कि कैमरे सुचारू रूप से कार्य कर रहे है या नहीं कर रहे है तथा मेडिकल संचालकों द्वारा शिडूल एक्स एच वन दवाइयों का रजिस्टर मेंटेन किया गया है या नहीं बाल श्रम उन्मूलन के तहत ऐसे बच्चों की तलाश की जा रही है जो विषम परिस्थितियों के चलते कही मजदूरी कर रहे है।श्रम विभाग के संप्रवर्तन अधिकारी अतुल कुमार श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि जो नाबालिग बच्चे मजदूरी कर रहे है उनका रेस्क्यू कराया जाएगा तथा प्रतिष्ठान मालिकों के विरुद्ध उचित कार्यवाही की जायेगी भरथना में ऐसे पांच बच्चे चिन्हित हुए है जो कि मजदूरी करते हुए पाए गये है, उनका नाम पता नोट कर लिया गया है वो जिन दुकानों पर काम कर रहे है उन दुकानों का चालान कर दुकानदारों को नोटिस भेजा जायेगा साथ ही दुकानदारों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी, साथ ही जो बच्चे मजदूरी कर रहे है उन्हें रेस्क्यू कर शिक्षा के लिए प्रेरित किया जायेगा । बाल श्रम के विरुद्ध विशेष अभियान चल रहा है किसी भी हाल में बाल मजदूरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इस दौरान एंटी ह्यूमन ट्रिफिंग यूनिट इंचार्ज दिवाकर, पुलिस विभाग से उप निरीक्षक राजेश कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता प्रेम कुमार शाक्य मौजूद रहे ।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!