उत्तर प्रदेशबस्ती

अज्ञात चोरों ने कंपोजिट विद्यालय को बनाया निशाना

अज्ञात चोरों ने कंपोजिट विद्यालय को बनाया निशाना: किचेन का ताला तोड़कर अंदर हुए दाखिल, चावल , गेहूं समेत कीमती सामान किए चोरी

छावनी (बस्ती):: थाना छावनी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत नगराबदली मे स्थित कंपोजिट विद्यालय में बीती रात को अज्ञात चोरों के निशाने पर आया। चोरों ने स्कूल के किचेन में लगे ताले को तोड़कर अंदर प्रवेश किया और वहां रखा सभी सामान जिसमें गैस सिलेंडर, चूल्हा,डेंग, बाल्टी, गेहूं 60 कि0 ग्रा0,चावल 1कुन्तल एवं खाने-पीने की सामग्री और कीमती सामान चुरा लें गए।

विद्यालय खुलने पर प्रधानाध्यापक को चोरी की जानकारी मिली और उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी ।  

2024 में चोरों ने दिया था कंपोजिट विद्यालय में चोरी की घटना को अंजाम। प्रधानाध्यापक मुक्तिनाथ वर्मा ने विद्यालय में हुई चोरी को लेकर स्थानीय थाना छावनी पर लिखित तहरीर दिया है। 

पुलिस ने चोरी की घटना को लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!