A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेबिहार

जिस प्रदेश के मजदूर दुखी होंगे उस प्रदेश की विकास की परिकल्पना नहीं की जा सकती – राजेश साहू

जिस प्रदेश के मजदूर दुखी होंगे उस प्रदेश की विकास की परिकल्पना नहीं की जा सकती – राजेश साहू

IMG 20250210 WA0075

आरा। सोन बालू मजदूर यूनियन एवं नाविक संघ का बैठक यूनियन कार्यालय कोईलवर में सुरेंद्र पासवान की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।बैठक में पहुंचे राजेश्वर पासवान जिला अध्यक्ष लोजपा रामविलास एवं राजेश साहू जिला कार्यकारी अध्यक्ष संसदीय बोर्ड भोजपुर ने यूनियन नेताओं की बातों को विस्तार पूर्वक सुना।इस दौरान मजदूरों ने कहा कि कोईलवर में एक ऐसा बालू घाट हो जिसमें मजदूर ही बालू लोडिंग का कार्य करे। हम सभी मजदूर एक होकर सरकार से मांग करेंगे।आपका साथ होना चाहिए।वहीं लोजपा जिलाध्यक्ष राजेश्वर पासवान ने कहा आश्वासन दिया कि लोजपा रामविलास मजदूरों के साथ है आपकी पीड़ा हमारी पार्टी समझ रही है।आज बालू घाटों पर मशीनीकरण होने से मजदूर रोजगार से वंचित हो गये है मजदूरों का पलायन होना शुरू हो गया है। हमारी पार्टी सरकार से मांग करती है कि मजदूरों के लिए एक अलग से घाट का टेंडर निकाला जाये जिस घाट पर सिर्फ मजदूर ही बालू लोडिंग का काम करेंगे वहां मशीन वर्जित रहेगा ताकि मजदूरों को रोजगार मिल सके।उन्होंने कहा कि बहुत ही जल्द मजदूर संघ केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान से मिलकर अपनी मांगों को रखेंगे। राजेश साहू जिला कार्यकारी अध्यक्ष संसदीय बोर्ड ने कहा कि जहां जिस प्रदेश के मजदूर दुखी होंगे उस प्रदेश की विकास की परिकल्पना नहीं की जा सकती।हम सभी मिलकर सरकार तक इस बात को मजबूती से रखेंगे। बैठक में सुरेंद्र पासवान यूनियन अध्यक्ष, जगदीश यादव सचिव, चंद्र गुप्त पासवान कोषाध्यक्ष, नागेश्वर यादव उपसचिव, सीतानंद पासवान, रामनाथ यादव, शीला देवी, मानती देवी, श्यामजी पासवान मीडिया प्रभारी आदि दर्जनों महिला पुरुष मजदूर यूनियन के नेता मौजूद थे।

Back to top button
error: Content is protected !!