A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेबिहार

कोईलवर अंचल के सभी थानों में लगभग 1600 केस लंबित हैं – डीआईजी

कोईलवर अंचल के सभी थानों में लगभग 1600 केस लंबित हैं – डीआईजी

IMG 20250210 WA0087

क्राइम कंट्रोल को लेकर प्रीवेंटिंग पुलिसिंग पर जोर

कोईलवर। शाहाबाद रेंज के डीआईजी सत्य प्रकाश ने सोमवार 10 फरवरी को भोजपुर जिले के पुलिस निरीक्षक कोईलवर अंचल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। डीआईजी ने कोईलवर अंचल अंतर्गत लंबित मामलों, जैसे कुर्की-जब्ती, गैर-जमानती वारंट, वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी, लंबित अनुसंधान, एवं अन्य विधि-व्यवस्था से संबंधित मामलों की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि कोईलवर अंचल के सभी थानों में लगभग 1600 केस लंबित हैं। इनमें से कुछ केस प्रभार में कारण लंबित है, उन सब में अनुसंधानकर्ता की नियुक्ति की जा रही है।अन्य लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादित करने को कहा गया है। डीआईजी ने थानाध्यक्षों को पेंडिंग केस की लागातार समीक्षा करते रहने को कहा। अपराध नियंत्रण हेतु गस्ती बढ़ाने, न्यायालय से जमानत पर छूटे हुए अपराधियों पर विशेष नजर रखने को कहा। उन्होंने सभी थानाध्यक्षों को 24 घंटे अलर्ट मोड में रहने का निर्देश दिया।इस दौरान, गीधा थानाध्यक्ष द्वारा गलत केस में फंसाने के एक पीड़ित ने डीआईजी से गुहार लगाई। डीआईजी ने फरियादी की सभी बातों को सुनने के बाद उनसे कहा कि इंसाफ मिलेगा। इस मामले की जांच एसडीपीओ-2 को करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने पीड़ित की गिरफ्तारी पर जांच पूरी होने तक रोक लगाई।

Back to top button
error: Content is protected !!