A2Z सभी खबर सभी जिले कीSagarअन्य खबरेमध्य प्रदेश

सुरक्षित इन्टरनेट दिवस पर जिला स्तरीय कार्यशाला संपन्न

सागर। वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज संवाददाता सुशील द्विवेदी। प्रति वर्ष सम्पूर्ण विश्व में फरवरी माह में सुरक्षित इंटरनेट दिवस मनाया जाता है। इस तारतम्य में इंलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा सुरक्षित इंटरनेट दिवस पर जिला स्तरीय जागरूकता कार्यशाला का आयोजन जिला आयुष अधिकारी कार्यालय सभागार में सम्पन्न हुआ। एनआईसी के जिला सूचना-विज्ञान अधिकारी डेलन प्रजपति ने सुरक्षित इंटरनेट विषय पर प्रस्तुतीकरण दिया। इस कार्यशाला का उद्देश्य जागरूकता बढ़ाना और इंटरनेट के सुरक्षित और जिम्मेदार उपयोग को बढ़ावा देना है। इसमे इंटरनेट की हानियों के बारे मे विस्तार से बताया जिसमें इंटरनेट फ़िशिंग, विशिंग, स्मिशिंग, डिजिटल अरेस्ट साइबर ठगी, इंटरनेट एडिक्शन आदि। कार्यशला मे सम्भागीय आयुष अधिकारी डा. जोगेंद्र सिह एवं ज़िले के सभी आयुष मेडिकल ऑफिसर एवं कर्मचारी सम्मिलित हुये।
Screenshot 20250211 193118 Facebook

Back to top button
error: Content is protected !!