A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबर

खेत जा रही महिला को तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से गंभीर रूप से घायल 

IMG 20250212 113905 3

खेत जा रही महिला को तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से गंभीर रूप से घायल 

गिरंवा थाना क्षेत्र के बरईमान गांव निवासी 45 वर्षीय रमांकाती पत्नी ननुवा शेरपुर गांव में रहती थी। वह एक पखवारा पहले अपने मायके पैलानी बीमार भाभी को देखने आई थी। बुधवार की शाम वह भतीजी केता, चित्रा, गोलू, रेशमा के साथ खेतों की तरफ जा रही थी। तभी सामने से आ रही बाइक ने उसे टक्कर मारदी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरो ने देखने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद मौके से भाग रहे बाइक चालक को दबोच लिया।

हादसे की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतका के भाई विनोद गिरी ने बताया कि रमाकांती का पति भिक्षा भ्रमण का काम करता है।

उसकी पहली शादी फतेहपुर जिले के अमौली गांव में हुई थी। पहले पति की मौत होने के बाद उसने दूसरी शादी की गई थी । मृतका अपने पीछे चार पुत्री एक पुत्र छोड़ गई है। परिवार के लोगों का हाल बेहाल है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!