A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेराजस्थान

एक अध्यापक के भरोसे पूरा स्कूल बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़

एक अध्यापक के भरोसे पूरा स्कूल बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज/ लिम्बाराम उटेर 


ब्लॉक कोटडा यह क्षेत्र के उदयपुर जिले की कोटड़ा पंचायत समिति के लोहारचा गांव में संचालित है उच्च प्राथमिक संस्कृत विद्यालय लुहारचा। यहां पर कक्षा 1 से 7 तक के बच्चे एक ही कमरे में बैठकर अपना भविष्य निर्माण कर रहे हैं। इसी कमरे में कार्यलय भी है तथा 22 वर्षों से इसी कमरे में सभी कक्षाओं के बच्चे पढ़ते हैं। जो कमरा है, वो भी जर्जर अवस्था में है बरसात के दिनों में छत से पानी टपकता है और बारीश होने पर बच्चों की छूट्टी कर दी जाती है। इतना ही नहीं यहां पर पिछले 6 वर्षों से एक ही अध्यापक कार्यरत है। जिस दिन शिक्षक अवकाश पर या कार्यालय के काम से कहीं जाते हैं तो स्कूल के बच्चों की छुट्टी रहती है। ऐसे हालातों में कैसे बच्चों का भविष्य उज्जवल हो सकता है पिछले वर्षों में नई शिक्षक भर्ती की गई लेकिन यहां पर किसी की नियुक्ति नहीं हुई। यहां पर अभी कुल नामांकन 58 का है। शिक्षक और भवन के अपर्याप्त होने से अभिभावक इस स्कूल में प्रवेश के लिए रूचि नहीं लेते। नजदीक होने के बावजूद भी लोग दुर दराज स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय लोहारछा और क्यारी में पढ़ाने के लिए जाते हैं। यह एक गंभीर विषय है इस गांव के बच्चों का भविष्य अंधकार में है प्रशासन को इस पर जल्द-से-जल्द अध्यापकों एवं कमरों की व्यवस्था करनी चाहिए ताकि इस क्षेत्र के बच्चों का भविष्य उज्जवल हो।IMG 20250215 WA0015 1

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!