A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशरायबरेली

ऊँचाहार में हमारा आंगन हमारे बच्चे उत्सव का भव्य आयोजन बच्चों की प्रतिभा ने मोहा मन

IMG 20250216 WA0046

 

 

अनुपम मिश्रा जिला सवाददाता वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़ रायबरेली मो 9170804072

ऊँचाहार। बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा विकास खंड स्तर पर “हमारा आंगन – हमारे बच्चे उत्सव” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। यह आयोजन ब्लॉक संसाधन केंद्र, ऊँचाहार में संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, स्कूल रेडीनेस नोडल शिक्षकों, बच्चों और अभिभावकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रंजना चौधरी रहीं, जिन्होंने दीप प्रज्वलन कर उत्सव का विधिवत शुभारंभ किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) रायबरेली के प्रवक्ता श्री जय प्रताप सिंह उपस्थित रहे। इस अवसर पर बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री शिवेंद्र प्रताप सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी श्रीमती ऋचा सिंह, जिला समन्वयक प्रशिक्षण श्री दीपक कुमार सहित अनेक शिक्षाविद और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

उत्सव के दौरान बच्चों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सबका मन मोह लिया। बच्चों ने नृत्य, गीत, कविता व नाटक की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। इन कार्यक्रमों के माध्यम से बच्चों की प्रतिभा और उनकी सीखने की रुचि स्पष्ट रूप से झलक रही थी। अभिभावकों ने भी बच्चों के आत्मविश्वास को देखकर खुशी जताई।

कार्यक्रम में बच्चों को शिक्षा की ओर प्रेरित करने के लिए खेल-खेल में शिक्षा, बाल गीत, कहानियों और संवाद आधारित गतिविधियों का प्रदर्शन किया गया। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और शिक्षकों ने बच्चों के समग्र विकास को बढ़ावा देने वाली गतिविधियों के महत्व पर प्रकाश डाला।

समापन सत्र में अधिकारियों ने शिक्षकों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और अभिभावकों को बच्चों की शिक्षा और विकास में सामूहिक प्रयास करने की अपील की। मुख्य अतिथि श्रीमती रंजना चौधरी ने कहा कि बाल शिक्षा की नींव मजबूत बनाने में सभी की भूमिका अहम है।

कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया। प्राथमिक विद्यालय सादे की बाजार की शिक्षिका याशिका सिंह और प्राथमिक विद्यालय मुस्तफाबाद की शिक्षिका अंजू यादव व एकता श्रीवास्तव प्राथमिक विद्यालय पूरे कीशुनि को ‘बेस्ट टीचर अवार्ड’ से सम्मानित किया गया। इस सम्मान को पाकर दोनों शिक्षिकाओं ने अपने विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन से क्षेत्र में शिक्षा के प्रति सकारात्मक वातावरण बना, जिससे बच्चों, शिक्षकों और अभिभावकों में नई ऊर्जा का संचार हुआ।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!