उत्तर प्रदेशबस्ती

नदी किनारे भट्टा मजदूर का लटकता मिला शव, मौत का कारण जानने में जुटी पुलिस

नदी किनारे भट्टा मजदूर का लटकता मिला शव, मौत का कारण जानने में जुटी पुलिस

 बस्ती। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के बरहटा के दक्षिण मनोरमा नदी के किनारे हड़ही के झाड़ी में बावर के सहारे पेड़ से भट्टा मजदूर का संदिग्ध परिस्थिति लटकता शव मिलने से सनसनी फैल गई।

प्रधान ने शव मिलने की सूचना कप्तानगंज स्थानीय पुलिस को दिया। मौके पर थाना प्रभारी उपेंद्र मिश्रा पुलिस टीम के साथ पहुंचे। घटना की जानकारी ली और जांच पड़ताल में जुड़ गए। वही घटना पर पहुंची फोरेंसिंक टीम ने साक्ष्य इकठ्ठा किया।

 मृतक 20वर्षीय शिव कुमार पुत्र राम किशोर पीलीभीत थाना बीसलपुर के जसोली गांव का रहने वाला था। पिता की डांट से नाराज युवक ने भट्ठे से दो किमी दूर मनोरमा नदी के किनारे बावर के फंदे के सहारे पेड़ लटक कर जान दे दी। 

 घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। देव फिल्ड भट्ठे के मालिक ने बताया कि यह मजदूर करीब पांच साल से भट्ठे पर कार्य कर रहा था। यह बच्चा ऐसा कार्य कर बैठेगा किसी को पता नहीं था। सुबह दूसरे भट्ठे अन्नपूर्णा पर जाने को कह कर निकला था। 

वहीं थाना प्रभारी कप्तानगंज ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया गया है।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!