कानपूर

कानपुर में पुलिस ने पत्रकारों और पुलिस के बाद बनायी दागी वकीलों की सूची 274 नाम शामिल 

 

कानपुर में पुलिस ने पत्रकारों और पुलिस के बाद बनायी दागी वकीलों की सूची 274 नाम शामिल 

कानपुर :: काली कोट में संविधान की किताब लेकर आपको न्याय दिलाने वाले वकीलों की लंबी लिस्ट मिल जाएगी। लेकिन अब समय बदल गया है इस आदर्श पेशे में दागी भी अपनी पैठ बनाने में कामयाब हो गए हैं। वकालत की आड़ में अपना निजी एजेंडा चलाने वाले ऐसे लोगों के खिलाफ कानपुर पुलिस ने सख्ती शुरू कर दिया है। कदम उठाने से पहले कानपुर के पुलिस अफसरों ने यह सूची कानपुर बार एसोसिएशन और लॉयर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष के साथ बैठक करके सील बंद लिफाफे में दागी वकीलों की सूची तैयार की है। इस सूची में पुलिस ने 274 दागी अधिवक्ताओं के नाम तय किए हैं। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश बार काउंसिल ने पुलिस आयुक्त को पत्र भेजकर दागी वकीलों के खिलाफ कार्रवाई को कहा है। बार काउंसिल कानपुर द्वारा पुलिस को सूची सौंपने के बाद से वकीलों के बीच में इसी की चर्चा है और आपराधिक प्रवृत्ति के वकीलों के बीच दहशत है। खबर है कि बार और लॉयर्स के पदाधिकारियों के रिव्यू के बाद पुलिस दागी वकीलों के खिलाफ एक्शन लेगी। बतादे कि कानपुर पुलिस कमिश्नर ने दागी पत्रकारों और पुलिस कर्मियों के खिलाफ एक्शन लिया है। इसके बाद अब सिस्टम को सुधारने के लिए दागी अधिवक्ताओं पर एक्शन लेने की तैयारी में हैं। जिसकी सूची तैयार की गई है । कानपुर के बाद पूरे प्रदेश में अपराध पर नियंत्रण के लिए दागियों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी है।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!