उत्तर प्रदेशकानपूर

महाकुंभ के बाद लापता हो गए 161 पुलिसकर्मी, कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में मचा हड़कंप

अजीत मिश्रा (खोजी)

।। महाकुंभ के बाद लापता हो गए 161 पुलिसकर्मी, कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में मचा हड़कंप।।


कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में तैनात 161 पुलिसकर्मियों के लापता होने का मामला सामने आया है। यह सभी पुलिसकर्मी महाकुंभ के बाद छुट्टी पर अपने गृह जनपद गए थे और ‘लापता’ हो गए उत्तर प्रदेश के कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में तैनात 161 पुलिसकर्मियों के लापता होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। ये पुलिसकर्मी महाकुंभ के बाद छुट्टी पर अपने गृह जनपद गए थे, लेकिन समय पर ड्यूटी पर नहीं लौटे। कुछ पुलिसकर्मी कुछ दिनों से तो कुछ तीन से छह महीने से लापता हैं पुलिस विभाग ने इन पुलिसकर्मियों की तलाश के लिए बार-बार नोटिस भेजे, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। थक-हारकर विभाग ने इनकी रिपोर्ट तैयार कर मुख्यालय भेज दी है। विभागीय सूत्रों के अनुसार, ये 161 पुलिसकर्मी कानपुर कमिश्नरेट के चारों जोन, पुलिस लाइन, कार्यालय और यातायात विभाग में तैनात हैं।
👉41 पुलिसकर्मी अलग-अलग ड्यूटी पर जाने के बाद से ‘लापता’ हैं।
👉39 पुलिसकर्मी विभागीय कार्रवाई के बाद से ‘डिसलोकेट’ हैं।
👉34 पुलिसकर्मी छुट्टी लेने के बाद से ‘गैरहाजिर’ हैं।
👉27 पुलिसकर्मी बीमारी की छुट्टी लेकर गए लेकिन वापस नहीं लौटे।
20 पुलिसकर्मी छह महीने बाद भी गैर जनपद से वापस नहीं आए

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!