

पत्रकार ब्यूरो चीफ प्रैस रिपोर्टर राजीव सिकरवार वन्दे भारत लाइफ टीवी न्यूज चैनल आगरा उत्तर प्रदेश
*तहसील किरावली में जिलाधिकारी श्री अरविन्द मल्लप्पा बंगारी की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस हुआ सम्पन्न।*
आगरा.18.08.2025/आज तहसील किरावली में जिलाधिकारी महोदय श्री अरविन्द मल्लप्पा बंगारी जी की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया।
समाधान दिवस में जिलाधिकारी महोदय ने फरियादियों की शिकायतों एवं समस्याओं को सुना। उन्होंने संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त भूमि विवाद से संबंधित शिकायतों को राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर निस्तारण करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी महोदय ने संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण करने के साथ साथ सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतकर्ता से संपर्क करें तथा उनसे वार्ता कर शिकायत को निस्तारण कराना सुनिश्चित करें, साथ ही स्थलीय निरीक्षण कर निस्तारण होने के बाद शिकायतकर्ता को अवगत कराया जाए, जिससे उनको भी निस्तारण स्थिति का पता चल सके और निस्तारण आख्या में सम्पूर्ण घटनाक्रम को अंकित करते हुए पोर्टल पर अपलोड की जाए।
तहसील दिवस के दौरान कुल 47 शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिसमें 06 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों में चकरोड निर्माण/अतिक्रमण, नाली निर्माण, अवैध अतिक्रमण आदि की राजस्व से सम्बन्धित थीं, जिसमें राजस्व विभाग की 22, पुलिस विभाग 02, राजस्व एवं पुलिस (संयुक्त) की 02, विकास विभाग की 11 तथा अन्य की 10 शिकायतें रहीं।
जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि सभी अधिकारी अपने-अपने कार्यालय में समय से जनता की शिकायते सुनें और ज्यादा से ज्यादा मौके पर ही निस्तारण कराएं तथा शेष शिकायतों को भी जल्द से जल्द निस्तारण कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देशित किया कि आइजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों को सभी अधिकारी गंभीरता से निस्तारण करें तथा शिकायत को क्लोज करने से पहले निस्तारण आख्या का अध्ययन अवश्य करें। उन्होंने समस्त अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि कोई भी शिकायत या जानकारी उनके संज्ञान में आने पर सम्बन्धित अधिकारी द्वारा आवश्यक कार्यवाही न करने पर ऐसे अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
तहसील दिवस के पश्चात जिलाधिकारी महोदय ने तहसील के सभी राजस्व लेखपालों के साथ समीक्षा बैठक की तथा पीएम किसान योजना एवं अन्य लंबित आवेदनों का सत्यापन तथा राजस्व तथा भूमि विवाद के प्रकरणों का मौके पर जाकर ससमय व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए
उक्त अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती प्रतिभा सिंह, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) श्री चन्द्रशेखर आजाद, मुख्य चिकित्साधिकारी श्री अरूण कुमार श्रीवास्तव, उप जिलाधिकारी किरावली नीलम, तहसीलदार किरावली श्री दीपांकर, नायब तहसीलदार किरावली शुभ्रा अवस्थी, जिला पंचायत राज अधिकारी श्री मनीष कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री जितेंद्र गोड, सहित जनपद स्तरीय अधिकारीगण आदि उपस्थित रहे।










