उत्तर प्रदेशबस्ती

अज्ञात कारणों से 19 वर्षीय किशोरी ने की मौत

अज्ञात कारणों से 19 वर्षीय किशोरी ने की मौत

बस्ती 17 फरवरी 25

हर्रैया थाना क्षेत्र के रमया गांव की कक्षा 12वीं में पढ़ने वाली 19 वर्षीय छात्रा की रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पुलिस पहुंची तो उसे जमीन पर लिटाया गया था। परिवार के लोगों ने पुलिस को बताया कि उसने फंदा लगा लिया। पुलिस ने उसे सीएचसी हर्रैया ले गई, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार, हर्रैया थाना क्षेत्र के रमया गांव निवासी लालजी मुंबई में रहते हैं। उनका बेटा लखनऊ में रहता है। घर पर उनकी पत्नी गुड्डन तीन बेटियों के साथ रहती हैं। रविवार को उनकी दो बेटियां, शालू व परी, मां के साथ खेत में काम करने गई थीं।

कुछ देर बाद उनकी मां ने छोटी बेटी परी को सोनी (17) को बुलाने भेजा, तो उसे जमीन पर पड़ा देखा। भागकर अपनी मां को उसने बताया। मां शोर मचाते हुए मौके पर पहुंची तो आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई।

किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे सीएचसी हर्रैया पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी संजय सिंह ने बताया कि पुलिस घटना की जांच कर रही है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है, लेकिन सही कारण का पता पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!