A2Z सभी खबर सभी जिले की

CM मोहन यादव की सुरक्षा में चूक, सेक्युरिटी ऑफिसर बनकर मंच तक पहुंचा संदिग्ध, फर्जी ID और वॉकी बरामद

CM मोहन यादव की सुरक्षा में चूक, सेक्युरिटी ऑफिसर बनकर मंच तक पहुंचा संदिग्ध, फर्जी ID और वॉकी बरामद

CM Mohan Yadav Security Lapse : सीएम मोहन यादव के कार्यक्रम में एक संदिग्ध व्यक्ति प्रोटोकॉल अफसर बनकर मंच तक आ पहुंचा। समय रहते पुलिस जवानों ने उसे दबोच लिया। छानबीन में पुलिस को आरोपी के पास से फर्जी आईडी कार्ड और वॉकी-टॉकी मिला है।

IMG 20250217 203724

CM Mohan Yadav Security Lapse : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सुरक्षा में उन्हीं के गृह नगर उज्जैन में बड़ी चूक से जुड़ा मामला सामने आया है। हालांकि, मामला शनिवार को शहर में आयोजित मुख्यमंत्री के एक कार्यक्रम का है, जब एक संदिग्ध व्यक्ति प्रोटोकॉल का अफसर बनकर सीएम मोहन के मंच तक पहुंच गया था। हालांकि, सीएम की सुरक्षा में तैनात जवानों ने संदेह के आधार पर उसे तत्काल ही अपनी गिरफ्त में ले लिया था। हालांकि, अब पुलिस ने इस मामले में खुलासे किए हैं।

पुलिस कस्टडी में लिए जाने के बाद ली गई तलाशी के दौरान युवक के पास से सीएम प्रोटोकॉल का फर्जी आईडी कार्ड और एक वॉकी-टॉकी बरामद हुआ है। हालांकि, संदिग्ध युवक से पुलिस अब और गहन पूछताछ करने की बात कह रही है। पहली प्राथमिकता इस बात की जांच करना है कि आखिर युवक किस उद्देश्य से इतनी तैयारी के साथ सीएम के कार्यक्रम में आया था।

वंदे भारत लाईव टीवी न्यूज़ चैनल

खबरे एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे
8827051949

[yop_poll id="10"]
Show More

KADAM SINGH RAJPUT DHAR MP

KADAM RAJPUT DISTRICT REPOTER 8827051949
Back to top button
error: Content is protected !!