A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशमुरादाबाद

यूपी बोर्ड परीक्षा 2025: कांठ में 13 परीक्षा केंद्रों पर प्रारंभ हुई यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षाएं

प्रथम दिन सभी 13 परीक्षा केंद्रों पर 566 छात्र-छात्राओं ने छोड़ी परीक्षाएं

कांठ में यूपी बोर्ड परीक्षा के दौरान जायजा लेते उपजिला​धिकारी संत दास पंवार।
कांठ (मुरादाबाद, यूपी)।
कांठ तहसील क्षेत्र के सभी 13 परीक्षा केंद्रों पर सोमवार से यूपी बोर्ड 2025 की परीक्षाएं प्रारंभ हो गई हैं। पहले दिन इन सभी 13 केंद्रों पर हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में पंजिकृत 8981 में से 566 छात्र-छात्राओं ने परीक्षाएं छोड़ दी हैं। अनुप​स्थित रहे छात्र-छात्राओं की रिपोर्ट माध्यमिक ​शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश को भेजी गई। उपजिला​धिकारी कांठ संत दास पंवार ने पहले दिन चार केंद्रों पर हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं का जायजा लिया। यह परीक्षाएं सीसीटीबी कैमरों की निगरानी और कड़े बंदोबस्त के साथ निकल विहिन कराई जा रही हैं।

कांठ क्षेत्र में इन परीक्षा केंद्रों पर प्रारंभ हुई यूपी बोर्ड परीक्षाएं

1- डीएसएम इंटर कॉलेज, कांठ
2- पब्लिक इंटर कॉलेज उमरी कलां
3- श्री मति शांति देवी इंटर कॉलेज
4- भारत माता विद्या मंदिर इंटर कॉलेज
5- बिहारी आदर्श कन्या इंटर कॉलेज
6- ऋषिबाल इंटर कॉलेज पट्टी मौढ़ा

7- पब्लिक इंटर कॉलेज पट्टी मौढ़ा कांठ

8- धर्म सिंह इंटर कॉलेज खलीलपुर कद्दीम
9- राजकीय इंटर कॉलेज मानपुर मुजफ्फरपुर
10- रहबर-ए-आम मुस्लिम इंटर कॉलेज
11- किसान इंटर कॉलेज सदरपुर मतलबपुर
12- श्री कृष्ण इंटर कॉलेज पाठंगी
13- केवी इंटर कॉलेज चंगेरी छजलैट

कांठ में यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा के दौरान जानकारी लेते उपजिला​धिकारी।
Back to top button
error: Content is protected !!