


कांठ (मुरादाबाद, यूपी)
वहीं दूसरी ओर पुलिस और प्रशासन भी महाशिवरात्रि के त्योहार और कांवड़ यात्रा को लेकर पूरी तरह से सतर्क दिखाई दे रहा है। कांठ के उपजिलाधिकारी संत दास पंवार, पुलिस क्षेत्राधिकारी अपेक्षा निम्बाड़िया, थाना प्रभारी निरीक्षक कांठ विजेंद्र सिंह आदि ने अधिकारी लगातार कांवड़ यात्रा मार्ग पर भ्रमण कर व्यवस्थाओं को दे रहे हैं। उपजिलाधिकारी संत दास पंवार, पुलिस क्षेत्राधिकारी अपेक्षा निम्बाड़िया ने कांवड़ लेकर लौट रहे कांवड़ियों को फलों का वितरण भी किया है। वहीं महाशिवरात्रि के दिन जलाभिषेक के लिए भी शिव मंदिरों और प्रकटेश्वर धामों पर भी पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया है।

कांठ में कांवड़ यात्रा के मद्देनजर भ्रमण करते उपजिलाधिकारी संत दास पंवार और पुलिस क्षेत्राधिकारी अपेक्षा निम्बाड़िया।




