A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेश

त्योहारों के मद्देनजर शांति समिति की बैठक सम्पन्न

सभी थाना एवं चौकियों में हुआ आयोजन

 

AndroVid 5710

*जिले भर के थाना चौकी मे किया गया शांति समिति की बैठक का आयोजन।*
*आगामी त्यौहार के मद्देनजर आमजन को शांति पूर्वक त्यौहार मानाने हेतु की गई अपील।*

पुलिस अधीक्षक सीधी डॉ रविंद्र वर्मा के कुशल निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीधी श्री अरविन्द श्रीवास्तव के कुशल मार्गदर्शन तथा जिले के समस्त अनुभागों के पुलिस अनुविभागीय अधिकारीयों के नेतृत्व मे जिले के थाना व चौकी मे आगामी त्यौहार के मद्देनजर शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक मे पुलिस, राजस्व विभाग के अधिकारी कर्मचारी, क्षेत्र के गडमान्य नागरिक गण, व्यापारी बंधु, तथा ग्राम व नगर रक्षा समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक में आगामी त्यौहार महाशिवरात्रि को शांति एवं सौहार्द पूर्ण तरीके से मनाए जाने हेतु मंत्रणा की गई। साथ ही अपील की गई कि दसवीं एवं बारहवीं की बोर्ड परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए किसी भी प्रकार से बिना परमिशन के डीजे एवं लाउडस्पीकर का उपयोग ना करें क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखें एवं त्यौहार को सहिष्णुता और समन्वय के साथ मिलजुलकर मनाए। अगर किसी प्रकार के असामाजिक तत्व की जानकारी मिलती है तो पुलिस को तत्काल सूचित करे

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!