

पंचायत भवन से कंप्यूटर समेत हजारों के सामान चोरी
बदायूं बिल्सी : थाना क्षेत्र के हरगनपुर गांव के पंचायत भवन का ताला तोड़कर रविवार की देर रात चारों ने वहां रखे कंप्यूटर सहित कई सामान चुरा लिए और फरार हो गए। सोमवार को सुबह ग्रामीणों ने पंचायत भवन का ताला टूटा देखकर प्रधान को सूचना दी। प्रधान की तहरीर पर पुलिस मौका मुआयना कर जांच में जुट गई।प्रधान कमलेश ने बताया कि ग्राम पंचायत कार्यालय में लगा कप्यूटर, प्रिंटर, बैटरी, इन्वर्टर, कैमरा, डीवीआर तथा काउंटर रविवार की रात उठा ले गए। चोरों ने कार्यालय में लगी मेज, कुर्सी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। सोमवार की सुबह जब ग्रामीण पंचायत कार्यालय की तरफ से निकले तो उन्होंने कार्यालय पर लगा ताला टूटा देखकर सूचना दी। प्रधान की तहरीर पर पुलिस जांच में जुटी है।
बदायूं ब्यूरो विवेक चौहान



