A2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024Technologyअन्य खबरेझारखंड

बालू घाटों का भौतिक निरीक्षण करें : डीसी

अवैध खनन पर रोक लगाने का निर्देश

जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक

– बालू घाटों पर साईन बोर्ड लगाने, घाट का नाम, समिति सदस्यो के नाम, मोबाईल नंबर, सरकार द्वारा निर्धारित संधारण राशि, संचालन का समय अवधि करें अंकित :

वीडियो कांफ्रेंसिंग में डीसी, एसपी व अन्य

डीसी

गोड्डा : जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त जिशान कमर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की समीक्षात्मक बैठक आहूत की गई। वहीं समीक्षा के दौरान उपायुक्त के द्वारा संबंधित अंचलाधिकारी एवं थाना प्रभारी को संयुक्त रूप से बालू घाटों का भौतिक निरीक्षण करने, अवैध बालू उठाव में संलिप्त वाहनों के परिचालन मार्गो को चिन्हित करने, अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण रोकने, जिलास्तरीय खनन टास्क फोर्स एवं अंचल स्तरीय टास्क फोर्स को आपसी समन्वय स्थापित कर सघन जांच अभियान चलाने, पंचायत स्तरीय बालू घाटों पर विशेष निगरानी एवं सतर्कता बरतने तथा अवैध खनन करने में संलिप्त व्यक्तियों एवं वाहनों पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
इस दौरान सभी अंचल अधिकारी को अपने-अपने क्षेत्र अंचल अन्तर्गत अवस्थित कैटेगरी 1 में बालू घाटों के पंचायत स्तरीय समिति को बालू घाटों पर साईन बोर्ड लगाने उक्त साईन बोर्ड में बालू घाट का नाम, समिति के सभी सदस्यो का नाम एवं मोबाईल नंबर, सरकार द्वारा निर्धारित संधारण राशि, बालू घाट संचालन का समय अवधि अंकित करने हेतु निर्देशित किया गया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी, डिविजनल फॉरेस्ट ऑफिसर पवन बाघ, अपर समाहर्ता प्रेमलता मुर्मू , अनुमंडल पदाधिकारी महागामा, आलोक वरण केसरी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गोड्डा, अशोक प्रियदर्शनी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, महागामा चंद्रशेखर, जिला खनन पदाधिकारी सहित संबंधित अंचल के अंचलाधिकारी, संबंधित थाना क्षेत्र के थाना प्रभारी मौजूद थे।

Back to top button
error: Content is protected !!