
छत्तीसगढ-: सरकार अब छत्तीसगढ में बेवजह सड़क पर यातायात को बाधित करने वालों के प्रति पाबंदी लगा रही है। सड़कों पर जन्मदिन आदि समारोहों करने पर पाबंदी लगा दिया गया है। छग• सरकार के मुख्य सचिव अमिताभ जैन जी ने एक उच्चस्तरीय बैठक बुलाकर सभी अधिकारियों को इस विषय पर सख्त कानूनी कार्रवाई किये जाने हेतु निर्देश जारी किये हैं। बैठक में कहा गया है कि सड़क यातायात के लिए होता है इसमें किसी भी प्रकार के आयोजन नही किया जा सकता है। जो भी सड़कों पर इस तरह के आयोजन करते हुए यातायात को बाधित करेगा उनके प्रति सख्त कानूनी कार्रवाई की जायेगी। छग• सरकार के मुख्य सचिव अमिताभ जैन जी ने छग• विधानसभा के मुख्य समिति कक्ष में यह बैठक बुलाई। बैठक में मुख्य सचिव गृह -मनोज पिंगुआ जी, पुलिस महानिदेशक- अरूणदेव गौतम जी, रायपुर एवं बिलासपुर के पुलिस महानिरीक्षक जी, रायपुर बिलासपुर के जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक, परिवहन विभाग, नगरीय निकाय प्रशासन,के अधिकारीगण उपस्थित रहे हैं। इस बैठक में सड़कों पर पंडाल लगाने भंडारा कराने जन्मदिवस आदि जैसे समारोहों के आयोजन करने पर सख्त कानूनी कार्रवाई किये जाने की बात तय की गई है। बैठक में कहा गया हे कि इसमे कोई भी व्यक्ति हो सार्वजनिक मार्गों को बाधित किये जाने पर उनके प्रति सख्त कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। बैठक में मुख्य सचिव ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए है कि किसी भी अवैध आयोजन को पूरी तरह से प्रतिबंधित किया गया है। अपने निजी आयोजनों के लिए सार्वजनिक मार्गों को अवरुद्ध नही किया जाना चाहिए।






