A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेश

बिसंडा में नामचीन ब्रांड की बोरियों में निर्माणकार्य के लिए नकली सीमेंट सप्लाई की सूचना पर कंपनी के अधिकारी ने पुलिस के साथ गल्ला मंडी में मारा छापा 

बांदा,

बिसंडा में नामचीन ब्रांड की बोरियों में निर्माणकार्य के लिए नकली सीमेंट सप्लाई की सूचना पर कंपनी के अधिकारी ने पुलिस के साथ गल्ला मंडी में मारा छापा

हरियाणा में गुरुग्राम स्थित गुड़गांव सदर निवासी अजय कुमार सिंह पुन्नीर के मुताबिक सूचना मिली कि गल्ला मण्डी बिसंडा में तीन पिकअप खड़ी हैं। उनमें कंपनी के ब्रांड की बोरियों में नकली सीमेंट लोड है। थाना बिसंडा में जानकारी दी। वहां से पुलिस बल मिलने के बाद गल्ला मंडी पहुंचे। एमपी-19 जीए 6074 गाड़ी में ब्रांड की 50 बोरी में नकली सीमेंट पकड़ी। वहीं, दूसरी पिकअप एमपी-19 जीए-6081 में 48 बोरी में नकली सीमेंट पकडा गया। तीसरीे सफेद पिकअप एमपी-19-जीए 5774 में ब्रांड की 55 बोरी नकली सीमेंट पकड़ा गया। तीनों गाड़ियों के ड्राइवर और मालिक के बारे में पूछताछ की गई पर कोई नहीं मिला। तीनों गाड़ियों से एक-एक बोरी बतौर सैंपल लिया गया।

मामले में अज्ञात के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस मामले में केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है। माना जा रहा है कि यह पूरा गैंग है, जो लम्बे समय से कारस्तानी में लगा है।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!