
सागर। वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज संवाददाता सुशील द्विवेदी । कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी संदीप जी आर के पर्यवेक्षण में 27 फरवरी को जिले के आबकारी विभाग द्वारा 34 एकल समूहों की निष्पादन कार्यवाही के दौरान नवीनीकरण और लॉटरी आवेदन प्राप्त किए गए। इस प्रक्रिया में 15 एकल समूहों पर नवीनीकरण आवेदन प्राप्त हुए, जबकि शेष 19 समूहों का निष्पादन ऑनलाइन और ऑफलाइन लॉटरी आवेदन के माध्यम से किया गया। कुल मिलाकर 43 लॉटरी आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें 19 ऑनलाइन और 24 ऑफलाइन थे। आबकारी विभाग के अनुसार, नवीनीकरण और लॉटरी आवेदन से प्राप्त राजस्व की राशि ₹3,98,56,10,626/- रही, जो निर्धारित आरक्षित मूल्य ₹5,11,18,97,919/- का 77.97 प्रतिशत है। हालांकि, यह राशि जिले के निर्धारित आरक्षित मूल्य के 80 प्रतिशत से कम रही, जिसके चलते जिला समिति ने इन आवेदनों को स्वीकार नहीं किया।
आबकारी अधिकारी दीपक अवस्थी ने जानकारी दी कि जिले के एकल समूहों का निष्पादन आगामी वर्ष 2025-26 के लिए 4 मार्च 2025 से ई-टेंडर (ई-टेंडर एवं ई-टेंडर कम ऑक्शन) के माध्यम से किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि इस प्रक्रिया से संबंधित शर्तें और निर्बंधन 4 मार्च 2025 से NIC के ई-टेंडर पोर्टल (https://mptenders.gov.in) और मध्यप्रदेश आबकारी विभाग की वेबसाइट (https://excise.mp.gov.in) से डाउनलोड की जा सकती हैं।






