A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेधार्मिकनागपुरमहाराष्ट्र

माह-ए रमजान मुबारक

नागपुर :- पवित्र रमजान का महिना शुरू हो रहा है ऐसे में पाक ए रमजान को लेकर शहर में भी उत्साह नजर आने लगा है। शुक्रवार 28फरवरी को चाॅद का दिदार नही हो सका है।इसके बाद इस्लाम धर्मावलंबियों ने घोषणा कि है कि दो मार्च रविवार को पवित्र रमजान मास का पहला रोजा रखा जायेगा। रमजान मास के पाक महिने में मुस्लिम समुदाय के लोगों के द्वारा इबादत रोजा दुआओं मशगूल रखा जाता है। इस वर्ष 2025मे रमजान का पाक महिना रविवार दो मार्च को पहले रोजे के साथ शुरू होगा। रविवार तड़के सुबह फजर की अजान से पहले रमजान मास की पहली सहरी की जायेगी। शनिवार एक मार्च 2025 को इशा की नमाज के बाद तरावीह की नमाज का सिलसिला शुरू होगा मुस्लिम समाज के धर्मावलंबियों ने शुक्रवार को उनतीस का चॉद दिखने की अपील की थी, परंतु शनिवार को चॉद नजर नही आया जिसके बाद “दारूल कजा महाराष्ट्र ” मदरसा जामिया अरबिया इस्लामिया के अध्यक्ष मुफ्ती मोहम्मद कदीर खान के द्वारा यह ऐलान किया गया कि शुक्रवार को उनतीस का चॉद नजर नही आया। इस दिन चॉद नजर के कोई प्रमाण नही मिला। इस लिहाज से रमजान का पाक महिना अब 1रमजानुल रविवार दो मार्च को शुरू होगा। रविवार को ही पहला रोजा रखा जायेगा। मदरसा मदीनातुल उलूम की रूइयत हिलाल कमेटी के अध्यक्ष मौलाना मोहम्मद मुर्तजा कासमी ने भी एक पत्र जारी करते हुए यह घोषणा की है कि नागपुर व आसपास कहीं पर भी शुक्रवार को चॉद नजर नही आया। मदरसा दारूल उलूम देवबंद सहित अन्य संस्थानों के तरफ से भी देश मे कहीं भी इस दिन चॉद नजर आने की पुष्टि नही की गई। इस लिहाज से रविवार 02 मार्च को ही रमजान माह का पहला रोजा रखा जायेगा। रमजान का पाक अवसर पर मुस्लिम समुदाय के लोग माह भार रोजा रखते हुए अल्लाह की इबादत करेंगे। रमजान का पाक महिने के लिए नागपुर शहर मे भी सभी मस्जिदों में नमाजियों के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।।। “वंदेभारतलाइवटीवी न्युज” परिवार की ओर से रमजान मास की मुबारकबाद, हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाऐं ।।।

[yop_poll id="10"]
Show More

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!