A2Z सभी खबर सभी जिले की

प्रकृति ने फोड़ा सर ,महंगाई ने तोड़ी कमर,खेरतल तिजारा के किसान कैसे करे सबर

खैरथल तिजारा जिले के तिजारा टपूकड़ा, भिवाड़ी, कोटकासिम, किशनगढ़ बास एवं खैरथल सहित तमाम क्षेत्रों में प्रदेश में एक बार फिर से सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के असर से शुक्रवार एवं शनिवार को कई बार मौसम में बदलाव आया। शुक्रवार को जहां टपूकड़ा, भिवाड़ी में बरसात के साथ ओले गिरे, वहीं शनिवार को प्रातः काल 5:00 बजे के बाद से करीब 30 मिनट तक तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई है। ओलावृष्टि के कारण फसलों और सब्जियो को काफी नुकसान होने की सूचना है। वही खैरथल तिजारा जिले के कई इलाकों में बारिश हुई और इलाकों में दिनभर बादल छाए रहे। सर्दी का असर बढ़ गया सर्द हवाओं ने पारा 3 से 4 डिग्री तक गिरा दिया, और इसके असर से फिर से लोगों को गर्म कपड़े पहनाने पड़े। इसके बाद भी शुक्रवार को प्रदेश में सबसे अधिक तापमान चित्तौड़गढ़ में 36.6 डिग्री दर्ज किया गया, वहीं राजधानी जयपुर में अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग जयपुर केंद्र ने शनिवार को भी कई जगह मेघ गर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। क्षेत्रीय भाजपा नेता देशपाल यादव ने ओलावृष्टि और वर्षा से हुए नुकसान की भरपाई हेतु सरकार से मुआवजा देने की मांग की है।IMG 20250301 WA0072 IMG 20250301 WA0075 IMG 20250301 WA0073 IMG 20250301 WA0074

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!