A2Z सभी खबर सभी जिले की

फिरोजाबाद महात्मा ज्योतिबा राव फुले सेवा समिति द्वारा 51 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न

फिरोजाबाद

महात्मा ज्योतिबा राव फुले सेवा समिति द्वारा 51 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न

फिरोजाबाद में महात्मा ज्योतिबा राव फुले सेवा समिति द्वारा कोटला रोड स्थित एडवांस वाटिका में सर्व धर्म आदर्श सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। इस भव्य आयोजन में 51 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया, जिसमें एक मुस्लिम जोड़े का निकाह भी पढ़ाया गया। विवाह हिंदू रीति-रिवाज से विधिपूर्वक संपन्न हुआ, जिसमें वर-वधु ने सात फेरे लेकर एक-दूसरे का हाथ थामा।समारोह में वर-वधु के परिवारों और रिश्तेदारों ने बड़ी संख्या में शिरकत की। आयोजन समिति द्वारा विवाह में आए सभी अतिथियों के लिए भव्य दावत का भी आयोजन किया गया समाजसेवी डॉ. राधेश्याम कुशवाहा ने बताया कि महात्मा ज्योतिबा राव फुले सेवा समिति पिछले 10 वर्षों से गरीब कन्याओं का सामूहिक विवाह करवा रही है। प्रत्येक वर्ष बढ़रिया नवमीं, अक्षय तृतीया और देवोत्थान एकादशी पर समिति द्वारा इस तरह के विवाह समारोह आयोजित किए जाते हैं। डॉ. राधेश्याम कुशवाहा ने बताया कि आयोजन की तैयारियां सुबह से ही चल रही थीं। वर-वधु के आगमन पर जयमाला का कार्यक्रम संपन्न कराया गया। समिति के पदाधिकारियों और समाजसेवियों ने आपसी सहयोग से इस आयोजन को सफल बनाया। उन्होंने बताया कि कन्याओं के विवाह में सहयोग करना और उनके हाथ पीले कराना समिति के लिए गर्व की बात है।समारोह में शामिल हुए लोगों ने समिति की इस पहल की सराहना की और कहा कि इस तरह के आयोजनों से समाज में समरसता और एकता बढ़ती है।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!