A2Z सभी खबर सभी जिले की

ब्रेकिंग न्यूज़ जालौन गर्मी में पेयजल संकट से निपटने की तैयारी. जिलाधिकारी ने दिए आवश्यक निर्देश

IMG 20250303 WA0043


 

IMG 20250303 WA0052

 

ब्रेकिंग न्यूज़

जनपद जालौन,

*गर्मी में पेयजल संकट से निपटने की तैयारी, जिलाधिकारी ने दिए आवश्यक निर्देश*

*गांव और शहर में जलापूर्ति बनी रहे, करें तैयार योजनाओं क्रियान्वयन*

*बिजली आपूर्ति बाधित होने पर तुरंत कार्रवाई के निर्देश*

*सभी अधिकारी रहें सतर्क, संवेदनशीलता के साथ करें कार्य*

आगामी गर्मी के मौसम में जनपद में पेयजल संकट न उत्पन्न हो, इसके लिए जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक कर नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में निर्बाध जलापूर्ति सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि ग्राम क्षेत्रों और शहरी क्षेत्रों में कहीं भी पेयजल की समस्या नहीं होनी चाहिए। इसके लिए अभी से जलापूर्ति की पूरी योजना तैयार करने को कहा गया। उन्होंने जल संस्थान को बिजली विभाग के साथ समन्वय स्थापित करने का निर्देश दिया, ताकि जलापूर्ति के लिए बिजली आपूर्ति सुचारू बनी रहे और किसी भी तकनीकी बाधा के कारण जल संकट न उत्पन्न हो। नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण यदि जल संकट उत्पन्न हो रहा है, तो संबंधित टीमों को तत्काल स्थल निरीक्षण कर रिपोर्ट देने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि स्वीकृत पेयजल योजनाओं को रखें दुरुस्त, पेयजल संकट वाले क्षेत्रों को संवेदनशील मानते हुए प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि कहीं भी जल संकट की स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए सतर्क और संवेदनशील रहते हुए आवश्यक कदम उठाए जाएं।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी राजेन्द्र कुमार श्रीवास, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) संजय कुमार, सभी अधिशासी अधिकारी, अधिशासी अभियंता (बिजली विभाग) सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

रिपोर्ट रोहित चिकवा जिला संपादक जालौन

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़

संपर्क 8423634390

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!