A2Z सभी खबर सभी जिले कीTechnologyअन्य खबरेउत्तर प्रदेशउल्हासनगरकोल्हापुरखेलझारखंडथाणेदेवासधाराशिवनागपुरनासिकपुणेबालाघाटभोपालमध्यप्रदेशमहाराष्ट्रमुंबईलातूरसंगमनेर

राष्ट्रीय ग्रेपलिंग प्रतियोगिता के लिए चयन प्रक्रिया १७ व १८ मार्च को

चयनित खिलाड़ी महाराष्ट्र राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे

:- ग्रेपलिंग फेडरेशन ऑफ़ इंडिया व ग्रेपलिंग असोशिएशन ऑफ महाराष्ट्र के द्वारा मई 2025 में राष्ट्रीय ग्रेपलिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। जिसके लिए दिनांक 17 व 18 मार्च 2025 कालावधी में चंद्रपुर डिस्ट्रिक्ट ग्रेपलिंग असोशिएशन व पैंथर्स स्पोर्टस फाउंडेशन द्वारा स्थानिक पैंथर्स स्पोर्टस अकादेमी, बागला चौक, बाबूपेठ, चंद्रपुर में चयन प्रक्रिया का आयोजन किया गया है जिसमें विदर्भ विभागीय सभी जिल्हे के खिलाड़ी हिस्सा ले सकते है। ग्रेपलिंग यह खेल शालेयस्तर SGFI (स्कूल गेम्स) तथा अखिल भारतीय विश्वविद्यापीठ स्तर (ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स) पर खेला जाता है। यह चयन प्रक्रिया आयु वर्ग १० वर्ष से लेकर सभी सीनियर आयु वर्ग में अलग अलग वजन समूह में लड़के और लड़कियों के लिए रखा गया है। यहां चयनित खिलाड़ी महाराष्ट्र टीम का हिस्सा बन कर होने वाली १८ वी राष्ट्रीय ग्रेपलिंग प्रतियोगिता में महाराष्ट्र राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह चयन प्रक्रिया के लिए सभी जिल्हा प्रमुखों द्वारा भेजी गई सूची के अनुसार किया जाएगा जिसके लिए अपने अपने जिल्हा प्रमुखों से संपर्क करना होगा। अधिक जानकारी हेतु जिसमें विदर्भ विभागीय प्रमुख श्री. मुकेश पाण्डेय सर – 7020836566 से संपर्क करे उसी प्रकार नागपुर – श्री. नारायण वाघाडे सर, नागपुर शहर- कु. आर्या शेंडे मैडम, गोंदिया – श्री. जनार्दन कुशराम सर, वर्धा – श्री. महावीर वरहारे सर, अमरावती – श्री. नितेश मोरे सर, अकोला – श्री. देवीदास जंजाळ सर, बुलडाणा- श्री. प्रदीप जाधव सर, यवतमाल – श्री. निखिल धूमने सर, उपरोक्त सभी जिल्हा प्रमुखों से संपर्क करें तथा इस राष्ट्रीय चयन प्रक्रिया में अधिक से अधिक खिलाड़ियों का सहभाग कराने का आव्हान ग्रेपलिंग असोशिएशन ऑफ महाराष्ट्र के महासचिव श्री. संतोष देशमुख सर तथा विदर्भ विभागीय ग्रेपलिंग संघ के प्रमुख श्री. मुकेश पाण्डेय सर व श्री. उमेश पंधरे सर ने किए।

Back to top button
error: Content is protected !!