
आयुक्त कार्यालय, मगध प्रमंडल, गया
(उप निदेशक, जन सम्पर्क शाखा)
06 मार्च, 2025,
आयुक्त, मगध प्रमंडल, गया श्री प्रेम सिंह मीणा द्वारा आज डॉ० भीम राम अम्बेडकर कल्याण छात्रावास रामपुर, गया एवं उसी परिसर में अवस्थित ज्योतिबा फूले छात्रावास का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के क्रम विसंगति सामने आयी जो निम्न प्रकार है –
1. छात्रावास परिसर में गंदगी और अव्यवस्था पाया गया, जैसे साफ-सफाई का अभाव, ईंट-बालु इधर-उधर रखा पाया जाना, बच्चों के रूम में मकड़ी का जाला पाया जाना, छात्रावास के पीछे स्थित शौचालय अकार्यरत पाया जाना।
2. अम्बेडकर कल्याण छात्रावास रामपुर-1 का भवन पुराना है, जिसे रंग-रोगन एवं मरम्मति कराने तथा अतिरिक्त किचेन रूम, डाइनिंग हॉल एवं पुस्तकालय की आवश्यकता है। इस हेतु अधीक्षण अभियंता, भवन निर्माण विभाग, गया को प्राक्कलन बनाने का निदेश दिया गया।
3. छात्रावास में छात्रों के द्वारा साईकिल इधर-उधर रखा पाया गया। इस हेतु जिला कल्याण पदाधिकारी, गया को शेड बनाकर साईकिल स्टैंड बनाने का निदेश दिया गया।
4. छात्रावास परिसर में Open Gym उबड़-खाबड़ स्थिति में पाया गया, जिसे समतल कराने का निदेश जिला कल्याण पदाधिकारी, गया को दिया गया। बिजली का ट्रॉन्सर्फमर पुराना है एवं बिजली का तार यहाँ-वहाँ लटका पाया गया है तथा सोलर लाइट भी अकार्यरत पाया गया। जिसे ठीक कराने हेतु जिला कल्याण पदाधिकारी, गया को निदेश दिया गया।
5. छात्रावास के सफाई कार्य करा रहे आउट सोर्सिंग एजेंसी से नियमानुसार राशि कटौती कर भुगतान करने का निदेश जिला कल्याण पदाधिकारी, गया को दिया गया।
आयुक्त महोदय द्वारा जिला कल्याण पदाधिकारी, गया एवं दोनो छात्रावासों के छात्रावास समन्वयक से स्पष्टीकरण की माँग करने का निदेश उप निदेशक, कल्याण मगध प्रमंडल, गया को दिया गया।
त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट डिवीज़न हेड गया
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़









