A2Z सभी खबर सभी जिले की

गया मे जीविका दीदियों ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रमों का आयोजन किया l

गया में जीविका दीदियों ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रमों का आयोजना किया

गया, 08 मार्च 2025, जीविका अंतर्गत संचालित सामुदायिक संगठनों के माध्यम से जीविका दीदियों ने ग्राम संगठन एवं संकुल संघ स्तर पर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को बड़े उत्साह से मनाया। विभन्न बैठकों का आयोजन कर महिला सशक्तीकरण एवं महिला उत्थान से सम्बंधित प्रयासों, उन्हें प्राप्त अधिकारों, घरेलू हिंसा पर रोक, बाल लिंगानुपात, बाल विवाह की रोकथाम आदि विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। विभिन्न सभाओं के माध्यम से जीविका दीदियों ने महिला सशक्तिकरण पर अपने-अपने विचार रखे। परियोजना कर्मियों ने महिलाओं कर्मियों ने भी विभिन्न कार्यक्रम में भाग ले अपने विचार रखे। जीविका दीदियों द्वारा संकुल स्तरीय संघ स्तर म्यूजिकल चेयर, रस्साकस्सी, रंगोली, मेहंदी प्रतियोगिता, स्वास्थ्य एवं पोषण किया-कलाप का आयोजन किया गया। संकुल स्तरीय संघ स्तर पर जागरूकता रैलियों का आयोजन किया गया। साथ ही अच्छा उत्कृष्ट कार्य करने वाली दीदियों, महिला सेवा प्रदाताओं को सम्मानित भी किया गया। आज राज्य प्रखंड से लेकर राज्य स्तर तक महिला दिवस के कार्यक्रमों का आयोजना किया गया। विभिन्न संकुल संघ में महिलाओं को सम्मानित किया गया। सम्मान मानपुर की दीपमाला को पर्यवरण एवं नशा मुक्ति के क्षेत्र में कार्य करने हेतु स्वास्थ्य विभाग द्वारा सम्मानित किया गया। आदर्श मॉडल संकुल संघ- चेरकी गया जिला की क्लस्टर फेसिलिटेटर, अनिता सिन्हा को पटना में सम्मानित किया गया।

जिला परियोजना प्रबंधक श्री आचार्य मम्मट ने जीविका जिला टीम संघ बोधगया के एकता जीविका महिला संकुल संघ एवं सुजाता महिला संकुल संघ के आयोजित महिला दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस अवसर पर एकता संकुल संघ में उन्होंने कहा महिलाओं के बैगर समाज की कल्पना नहीं की जा सकती। उनका आर्थिक एवं सामाजिक सशक्तिकरण जरुरी है। भूर्ण हत्या से लेकर घरलू हिंसा को रोके जाने के प्रयास निरन्तरं जरुरी है। लड़कियों को सामान अवसर देना, शिक्षित करना एवं दहेज़ प्रथा को रोकना जरुरी है। अनेक जीविका दीदियों ने दिखा दिया है यदि अवसर मिले तो वह मेहनत और सहस के बल पर अपने जीवन में आर्थिक एवं सामाजिक उन्नति कर सकती हैं। स्वावलंबन की राह पर आगे बढ़ी हैं। वह नेतृव्त कर सकती हैं। इस अवसर पर एकता संकुल की अध्यक्ष शबनम खातून सहित अन्य प्रतिनिधि एवं बढ़ संख्या में जीविका दीदियों ने भाग लिया। जिला परियोजना प्रबंधक सहित प्रबंधक सामाजिक विकास श्री राकेश कुमार, प्रबंधक प्रशिक्षण श्री धर्मेंद्र कुमार, प्रबंधक स्वास्थ्य कुंदन लाल साह, क्षेत्रीय समन्वयक त्रिभुवन एवं अन्य लोगों ने भी भाग महिलयों को प्रोत्साहित किया।

त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट डिवीज़न हेड गया
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़

Back to top button
error: Content is protected !!