A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

फाग गीतों के बीच हुआ होलिका दहन, होली आज।

IMG 20250314 WA0002महुली सोनभद्र (राकेश कुमार कन्नौजिया)_
उमंग, उत्साह और रंगों के पर्व होली की पूर्व संध्या पर बृहस्पतिवार की रात परंपरागत तरीके से सोनभद्र के दुद्धी तहसील अंतर्गत महुली गांव में होलिका दहन किया गया। इस दौरान ढोल-नगाड़े की थाप पर लोग होली गीत गाते हुए जमकर नाचे-झूमे। बृहस्पतिवार को देर रात होलिका जलाई गई।IMG 20250314 WA0001

आग लगते ही होलिका धू धू कर जल उठी। लोगों ने होलिका जलने की खुशी में खूब आतिशबाजी की। फाग गीतों के बीच एक-दूसरे को रंग-अबीर लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। जोगिरा सा रा रा रा… से पूरा इलाका गुंजायमान रहा। होली की शुरूआत तो वसंत पंचमी से ही शुरू हो गई थी। हालांकि महाशिवरात्रि के बाद ग्राम प्रधान अरविंद जायसवाल के नेतृत्व में होलिका की स्थापना की। इसके बाद लकड़ी एकत्र कर होलिका को ऊंचा किया। क्षेत्र के महुली,पोलवा, पतरिहा,डुमरा,फुलवार,जोरूखड़,जातजुआ,सहित पूरे इलाके में होलिका दहन की तैयारी बृहस्पतिवार की सुबह ही शुरू हो गई। लोगों ने स्वेच्छा से उपले, लकड़ियां, पान, सुपारी, नारियल, पकवान आदि अर्पित किए। ग्राम प्रधान अरविंद जायसवाल के नेतृत्व में सभी लोगों ने रात 10.36 बजे शुभ मुहूर्त में लोग एकत्र हुए। युवा, बुजुर्ग सभी ढोल-नगाड़े, हारमोनियम और झांझ पर फाग गीत गाते हुए झूमे और शुभ मुहूर्त में होलिका में आग लगाई। आग लगते ही होलिका धू धू कर जलने लगी। होलिका जलने पर लोगों ने खूब आतिशबाजी की। साथ ही एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। जगह-जगह फाग गीतों पर युवाओं ने खूब मस्ती की। इस दौरान सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे।आज मनाई जाएगी होली 12:29 के बाद उड़ेगा धूल ग्राम प्रधान के नेतृत्व में निकलेगा होली का जुलूस इस दौरान गांव के सभी सम्मानित लोगों के साथ अन्य युवा वर्ग भी शामिल रहेंगे।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!