जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई सीएम डैशबोर्ड की बैठक
विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड की प्रगति की समीक्षा बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि विभागीय योजनाओं से सम्बंधित डाटा को पोर्टल पर ससमय फीड कराया जाये। निर्माण कार्यों में समय व गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखा जाये। डैशबोर्ड रैकिंग की नियमित निगरानी की जाये। बैठक में उपनिदेशक मंडी परिषद की अनुपस्थिति पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जतायी। निर्माणाधीन आयुष हॉस्पिटल की धीमी प्रगति पर उन्होंने सहायक अभियंता यूपीपीसीएल को कड़ी फटकार लगायी। श्रम विभाग की ख़राब श्रेणी व बैठक में अनुपस्थिति पर नाराजगी जताते हुए इस सम्बन्ध में मंडलायुक्त व प्रमुख सचिव श्रम को रिपोर्ट प्रेषित करने व प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए। प्रधानमंत्री आवास योजना के सर्वे के उपरांत सूची को पंचायत भवन, विकास खण्ड कार्यालय, विकास भवन में चस्पा किया जाये तथा एक सप्ताह में आपत्तियाँ आमंत्रित की जाएं। निर्माण कार्यों की समीक्षा के दौरान उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों में तेजी लाते हुए समय से पूरा किया जाये। समय से कार्य न पूरा करने पर सम्बंधित कार्यदायी संस्था के ऊपर पेनाल्टी लगाने के लिए शासन को संस्तुति की जाये। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरूरानी व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे। -----------------------------
छोटे एवं मध्यम समाचार पत्रों के संगठन असमनी की नवीन कार्यकारिणी का गठन,भारत सिंह बने प्रदेश सचिव, पत्रकार जगत में हर्ष की लहर
07/08/2026
शिव भक्तों की सुरक्षा एवं सेवा में हरिद्वार उत्तराखंड पुलिस हर समय तत्पर।
07/08/2026
अजयगढ़–पन्ना घाटी में ट्रक खराब होने से लंबा जाम, राहगीर और बस यात्री परेशान
07/08/2026
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से महिला सुरक्षा, कानून-व्यवस्था, कांवड़ यात्रा, बाढ़ की स्थिति, आगामी पर्व एवं त्योहारों की तैयारियों, खाद की उपलब्धता तथा स्कूली वाहनों की सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की
07/08/2026
सिद्धार्थनगर पुलिस विभाग में बड़ी कार्रवाई: त्रिलोकपुर थाने में तैनात उपनिरीक्षक विशेश्वर प्रसाद तत्काल प्रभाव से निलंबित.
07/08/2026
चित्तौड़गढ़ जिले मे 9 से 17 अगस्त तक मनाया जाएगा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान
07/08/2026
ब्रजराजनगर में BTOA चुनाव
07/08/2026
विशेष गहन पुनरीक्षण, अभियान के तहत 24 अगस्त को प्रारूप मतदाता सूची,और 27 अक्टूबर 2026 को अंतिम मतदाता सूची जारी होगी
07/08/2026
धौला में ग्रामीण सेवा शिविर का फॉलोअप कैम्प, 21 विभागों के अधिकारियों ने किया समस्याओं का निस्तारण
07/08/2026
Coal India के अधिकारियों को झटका, विजिलेंस केस में दागी हुए तो नहीं मिलेगा PRP का एक भी रुपया
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!