?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

मऊगंज जिले में दोहरी हत्याकांड के बाद एस पी और कलेक्टर को हटाया गया।

मऊगंज जिले के शाहपुर थाना क्षेत्रांतर्गत गड़रा ग्राम में हुई खूनी हिंसा के बाद प्रशासन के द्वारा सख्त कदम उठाया गया। इस घटना के कारण मऊगंज के S P एवं कलेक्टर को हटा दिया गया है।

कलेक्टर अजय श्रीवास्तव के स्थान पर संजय कुमार जैन को एवं एस पी रसना ठाकुर के स्थान पर दिलीप कुमार सोनी को पदस्थ किया गया।

Screenshot 20250319 094102

एस डी ओ पी तथा टीम पर हमला – 

उपद्रवियों ने महिला एस डी ओ पी अंकिता सुल्या और उनकी टीम को घेर लिया। हालात बेकाबू होते देख एस डी ओ पी ने अपने आप को कमरे में बंद कर लिया। भीड़ ने कमरा तोड़ने का प्रयास किया लेकिन असफल रहने पर बाहर से ताला लगा दिया।

उपद्रवियों द्वारा एस डी ओ पी के ऊपर दबाव बनाना – 

उपद्रवियों द्वारा एस डी ओ पी के ऊपर दबाव बनाया जा रहा था कि पकड़े गए पांच आरोपियों को छोड़ दिया जाए नही तो डीजल – पेट्रोल डालकर आग लगा देंगे।

स्थिति खराब होते देख पुलिस ने अतिरिक्त बल मंगाया। जिसके बाद आंसू गैस और फायरिंग के द्वारा उनको सुरक्षित बाहर निकाला गया।

IMG 20250319 WA00422

 

 

 

Back to top button
error: Content is protected !!