A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेदेशनागपुरमहाराष्ट्र

पृथ्वी पर लौटी सुनीता विलियम्स, समुद्री तट पर लैंडिंग

20250319 102825 वंदेभारतलाइवटीव न्युज-: भारतीय मूल की अमेरिकी एस्ट्रोनॉट सुनीता विलियम्स तथा बुच विलमोर पूरे नौ महिने चौदह दिनों के बाद वापस पृथ्वी पर लौट आए हैं। इनके साथ में क्रू-9 के दो और एस्ट्रोनॉट अमेरिका के निक हेग तथा रूस के अलेक्सांदर गोरबुनोव भी शामिल हैं। ड्रैगन स्पेसकरापट भारतीय समयानुसार 19 मार्च की सुबह 03:27 बजे फ्लोरिडा समुद्र तट पर लैंडिंग किया। यह चारों एस्ट्रोनॉट मंगलवार 18 मार्च को इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन से रवाना हुए थे। स्पेस क्राफ्ट के पृथ्वी के वायुमंडल में प्रवेश करने पर इसका तापमान 1650 डिगरी सेल्सियस से अधिक हो गया था।ड्रैगन कैप्सूल के अलग होने से लेकर समुद्र तट पर लैंडिंग तक लगभग सत्रह घंटे का समय लगा। 18 मार्च को सुबह 08:35 बजे स्पेस क्राफ्ट का हैच हुआ। 10:35बजे स्पेस क्राफ्ट आईएसएस से अलग हुआ। जानकारी के अनुसार 19 मार्च बुधवार रात 02:41बजे डी आर्बिट बर्न शुरू हुआ। इससे स्पेस क्राफ्ट की पृथ्वी के वातावरण में प्रवेश हुआ और सुबह 03:37बजे फ्लोरिडा के तट पर समुद्र में लैंडिंग हुआ। इस मिशन का उद्देश्य बोइंग के स्टारलाइनर स्पेस क्राफ्ट की एस्ट्रोनॉट की स्पेस स्टेशन तक ले जाकर वापस लाने की क्षमता को जांच करना था।

[yop_poll id="10"]
Show More

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!