A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

जिला नियोजनालय द्वारा रोजगार मेला का आयोजन, 127 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट

14 प्रतिष्ठित कंपनियों ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए लिया साक्षात्कार

IMG 20250321 WA0174

सरायकेला – जिले के युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला नियोजनालय सह मॉडल कैरियर सेंटर, सरायकेला-खरसावां के तत्वावधान में शुक्रवार को नियोजनालय परिसर में रोजगार मेला का आयोजन किया गया।

इस रोजगार मेले में रामकृष्ण फोर्जिंग्स लिमिटेड, बीएमडब्ल्यू इंडस्ट्रीज लिमिटेड, रामकृष्ण कास्टिंग सॉल्यूशंस लिमिटेड, बिग बास्केट-ए टाटा एंटरप्राइज, एलआईसी ऑफ इंडिया, युवा शक्ति फाउंडेशन, छवि कंस्ट्रक्शन, श्रीराम होंडा एवं हरिओम कास्टिंग सहित कुल 14 प्रतिष्ठित कंपनियों ने भाग लिया।

127 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट किए गए

जिला नियोजन पदाधिकारी श्री आलोक कुमार तोपनो ने जानकारी देते हुए बताया कि मेले में सेफ्टी सुपरवाइजर, ऑपरेटर, क्वालिटी हेड, इलेक्ट्रीशियन, फिटर, बैक ऑफिस एग्जीक्यूटिव, अकाउंटेंट, सर्विस मैनेजर, मिग वेल्डर, सेंटर मैनेजर, क्वालिटी इंस्पेक्टर, सेल्स मैनेजर एवं कंप्यूटर ऑपरेटर सहित विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए कंपनियों ने उम्मीदवारों का साक्षात्कार लिया।

इस प्रक्रिया के तहत 127 अभ्यर्थियों को विभिन्न पदों के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया। जिला नियोजनालय के सौजन्य से युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए समय-समय पर रोजगार मेले एवं भर्ती शिविरों का आयोजन किया जाता है।

निशुल्क रोजगार सुविधा, अधिक से अधिक युवाओं को भाग लेने का आह्वान

जिला नियोजन पदाधिकारी ने जिले के बेरोजगार युवाओं से आह्वान किया कि वे आगामी रोजगार मेलों में अधिक से अधिक संख्या में भाग लें एवं रोजगार के अवसर प्राप्त करें। उन्होंने बताया कि इस प्रक्रिया के तहत किसी भी अभ्यर्थी से कोई शुल्क नहीं लिया जाता है।IMG 20250321 WA0173

रोजगार मेला में उपस्थित अधिकारीगण

इस अवसर पर जिला नियोजन पदाधिकारी श्री आलोक कुमार तोपनो, वाईपी श्री रवि प्रकाश सिंह सहित जिला नियोजनालय के कर्मी श्री सुरेंद्र रजक, श्री सुजीत सरदार एवं विभिन्न कंपनियों के एचआर मैनेजर उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!