A2Z सभी खबर सभी जिले कीTechnologyअन्य खबरेहरियाणा

गुरुग्राम में साइबर ठगी में शामिल बैंक मैनेजर गिरफ्तार 👉कमीशन पर ठगों को अकाउंट कराता था उपलब्ध

गुरुग्राम में साइबर ठगी में शामिल बैंक मैनेजर गिरफ्तार 👉कमीशन पर ठगों को अकाउंट कराता था उपलब्ध
लोकेशन कालावाली

रिपोर्टर इंद्रजीत
सिरसा में तैनात हरियाणा के गुरुग्राम में साइबर ठगी के मामले में पुलिस ने एक्सिस बैंक के मैनेजर और बैंक के ग्राहक को गिरफ्तार किया है। मैनेजर ठगों से बैंक खाते उपलब्ध करवाने के बदले कुल ट्रांजेक्शन का 5 प्रतिशत कमीशन लेता था। जिसमें 2.5 प्रतिशत वह ग्राहक को उसके हिस्से के रूप में देता था। साइबर क्राइम एसीपी प्रियांशु दीवान ने बताया कि 20 दिसंबर 2024 को पुलिस थाना साइबर क्राइम ईस्ट में एक शिकायत बिट कॉइन में निवेश के नाम पर लाख रुपए की ठगी के संबंध में प्राप्त हुई थी। इस शिकायत पर संबन्धित धाराओं के तहत केस दर्ज किया था। 20 मार्च को पुलिस ने दो आरोपियों को (कालांवली सिरसा) से काबू किया है। आरोपियों की पहचान बंसल कॉलोनी सिरसा के तरुण बंसल और ढाणी कालांवली जिला सिरसा हरविंदर सिंह के रूप में हुई है। पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी हरविन्द्र सिंह का बैंक खाता ठगी में प्रयोग हुआ था। आरोपी हरविन्द्र ने यह बैंक खाता 2.5 प्रतिशत कमीशन में आरोपी तरुण बंसल को दिया था। आरोपी तरुण ने हरविंदर से लिया हुआ बैंक खाता तथा इस बैंक खाता में ट्रांसफर की गई ठगी गई राशि के 5 प्रतिशत कमीशन पर अन्य साइबर अपराधी को उपलब्ध करवाया था। तरुण बंसल पिछले 2.5 वर्ष से एक्सिस बैंक कालांवली जिला सिरसा में शाखा मैनेजर के पद पर कार्यरत है। पुलिस टीम द्वारा आरोपियों के कब्जा से एक चेक बुक बरामद की गई है। फिलहाल इस मामले में पुलिस जांच कर रही है।

Back to top button
error: Content is protected !!