A2Z सभी खबर सभी जिले की

वासु चंद्रवंशी ने किया प्रदेश सहित गांव का नाम उज्ज्वल,,13 वर्ष की आयु में बना विश्व चैंपियन



राजू बैरागी राजगढ़ 9977480626

मध्य प्रदेश में राजगढ़ जिले की नरसिंहगढ तहसील के छोटे से गांव मंडावर में मध्यम वर्गीय परिवार से नाता रखने वाले वासु चंद्रवंशी ने सिंगापुर यूथ सेलिंग चैंपियनशिप 2025 में एमपी वॉटर स्पोर्ट्स अकादमी अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए दुनिया के शीर्ष युवा नविको के खिलाफ प्रतिस्पर्धा की और विश्व चैंपियन का रिकॉर्ड दर्ज किया

जानकारी के अनुसार आपको बता दें कि राजगढ़ जिले के नरसिंहगढ़ ब्लाक अंतर्गत आने वाले ग्राम मंडावर के बालाजी वेयरहाउस संचालक प्रतिनिधि हिरदेश चंद्रवंशी ,माता शिक्षिका निर्मला चंद्रवंशी के सुपुत्र वासु चंद्रवंशी ने महज 13 वर्ष की आयु में नेशनल सिंगापुर यूथ सेलिंग चैंपियनशिप में भाग लिया , एमपी वॉटर स्पोर्ट्स अकादमी के नाविको ने सिंगापुर यूथ सेलिंग चैंपियनशिप 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का नाम रोशन करते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और दुनिया के शीर्ष युवा नविको के खिलाफ प्रतिस्पर्धा की इस अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में नौ देशों के कुल 272 नविको ने विभिन्न वर्गों में भाग लिया जिससे यह एक अत्यंत प्रतिस्पर्धात्मक चैंपियनशिप बनी मध्य प्रदेश वॉटर स्पोर्ट्स अकादमी भोपाल की ओर से वासु चंद्रवंशी पिता हिरदेश चंद्रवंशी ग्राम मंडावर ने स्वर्ण पदक (ऑप्टिमिस्ट सिल्वर फ्लेट) तो वही आस्था पांडे ने कांस्य पदक अपने नाम किया प्रतिस्पर्धा के कोच नरेंद्र सिंह राजपूत के नेतृत्व में टीम ने भाग लिया और शीर्ष अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के खिलाफ शानदार कौशल और दृढ़ संकल्प का परिचय देते हुए भारत का नाम रोशन किया और एक- एक पदक दोनों खिलाड़ियों ने अपने नाम किया है । उनकी इस उपलब्धि पर राजगढ़ जिले सहित परिवार और ग्रामीण जनों ने वासु चंद्रवंशी के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उनकी इस उपलब्धि पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। वहीं शुक्रवार को भोपाल एयरपोर्ट पर परिवार जनों सहित एमपी स्पोर्ट्स अकादमी द्वारा स्वागत कर बधाई दी

Back to top button
error: Content is protected !!