A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने योजनाओं के लाभार्थियों को वितरित किये टूल किट व प्रमाण पत्र,,,

IMG 20250323 WA0004 1

हरदोई विकास खण्ड हरियावां के ग्राम मुरादपुर में सम्राट अशोक जयंती के उपलक्ष में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य कार्यक्रम के मुख्य अथिति रहे। कार्यक्रम में बोलते हुए उप मुख्यमंत्री श्रीं मौर्य ने कहा कि सम्राट अशोक ने सच्चे अर्थो में देश को एक किया। वह शस्त्र व शास्त्र दोनों में विश्वास करते थे। हमारे प्रधानमंत्री जी भी इसी प्रकार से कार्य कर रहे है। प्रधानमंत्री जी भी और धर्म के मार्ग पर चलते हैं वहीं दूसरी ओर जरूरत पड़ने पर सर्जिकल स्ट्राइक व एयर स्ट्राइक करने की भी ताकत व हिम्मत रखते हैं। सम्राट अशोक का शासन वर्तमान पाकिस्तान, अफगानिस्तान बांग्लादेश, म्यामार तक विस्तारित था। आज भी पाकिस्तान में सम्राट अशोक से जुड़े चार स्तूप मौजूद है। कलिंग युद्ध के बाद उन्होंने युद्ध का रास्ता छोड़ दिया लेकिन अपनी सुरक्षा के साथ कभी कोई समझौता नहीं किया। केन्द्र व प्रदेश सरकार लोगों के लिए पूरी तरह से समर्पित होकर कार्य कर रही है। चौपाल में अपने उदगार व्यक्त करते हुए सांसद जयप्रकाश ने उपमुख्यमंत्री के साथ अपने पुराने अनुभवों को साझा किया।

इसके अतिरिक्त सदस्य विधान परिषद अशोक अग्रवाल, विधायक सवायजपुर श्री माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू, मूल्य विधायक गोपामऊ श्याम प्रकाश भी अपने विचार व्यक्त किये। उपमुख्यमंत्री द्वारा विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र व टूल किट वितरित किए गए। उनके द्वारा दिव्यांगों को साइकिल भी वितरित की गई। ट्राईसाईकिल पाकर व्यंग्यों के चेहरे पर खुशी छलक पड़ी। इस अवसर पर अन्य माननीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी गण योजनाओं के लाभार्थी वह बड़ी संख्या में आम जन उपस्थित रहे।

[yop_poll id="10"]
Show More

VAIBHAV SHRIVASTAVA HARDOI UP

VANDE BHARAT LIVE TV NEWS Bureau chief HARDOI UTTAR PRADESH
Back to top button
error: Content is protected !!