बलिया

संजय मिश्र बने समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव

बैरिया।बैरिया विधानसभा के रामपुर मिश्र गांव निवासी संजय मिश्र को समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश की राज्य कार्यकारिणी के प्रदेश सचिव बनाया गया है।उनके महासचिव पद पर मनोनयन के बाद समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं व समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गयी।।इनके उत्तर प्रदेश की राज्य कार्यकारिणी में प्रदेश सचिव पद पर मनोनीत होने पर उनके समर्थकों में हर्ष का माहौल है। लोगों का कहना है कि एक जमीनी कार्यकर्ता को प्रदेश सचिव मनोनीत करने से समाजवादी पार्टी को जिले में काफी मजबूती मिलेगी। 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी और गठबंधन को अवश्य फायदा होगा। मनोनयन को लेकर संजय मिश्र ने बताया कि पार्टी के शीर्ष नेताओं ने जो हमें जिम्मेदारी सौंपी है उसके लिए मैं शीर्ष नेतृत्व का कोटि-कोटि आभार प्रकट करता हूं। पार्टी ने जो भरोसा हम पर जताया हैं उस पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करूंगा। मनोनयन की जानकारी मिलने पर बैरिया विधानसभा के युवाओं में खुशी का माहौल रहा। वही कार्यकर्ताओं ने कहा कि पार्टी ने एक सम्मानित परिवार के वरिष्ठ नेता के कंधे पर उ0प्र0 का बागडोर देकर लोगों के मनोबल को ऊंचा उठाने का काम किया है।समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की स्वीकृत से संजय मिश्र को समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश की राज्य कार्यकारिणी प्रदेश सचिव नामित किया गया है।उनके मनोनयन पर वरिष्ठ सपा नेता विनायक मौर्य अमरदेव यादव राजप्रताप यादव मनोज यादव उमेश यादव कमलेश कुमार वर्मा संजय यादव राधेश्याम वर्मा प्रदीप यादव अमरजीत यादव आदि ने बधाई दी है।

Back to top button
error: Content is protected !!