A2Z सभी खबर सभी जिले कीझारखंड

स्कॉर्पियो वाहन चोर छतरपुर से गिरफ्तार

IMG 20250324 WA0098

पलामू – दिनांक 23.03.25 को सूचना प्राप्त हुई कि चार अज्ञात अपराधकर्मी छतरपुर थाना अंतर्गत बटाने डैम के पास एक कला रंग का स्कॉर्पियो रजिस्ट्रेशन नंबर JH03U9999 को लूट कर भाग रहे हैं। वरीय पदाधिकारी को इस आशय का जानकारी देते है फौरन वादी के बताए स्थान की और छतरपुर थाना गस्ती दल एवं थाना से पुलिस पदाधिकारी एवं ग्रामीणों के सहयोग से स्कॉर्पियो गाड़ी लूट कर भाग रहे अपराधकर्मी का पीछा किया गया जिसमें अपराधकर्मी ग्राम सिल्दाग के पास गाड़ी सहित रोड पर ही दुर्घटना कर गए। भाग रहे चार में से तीन अपराधकर्मी को घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं चाकू के साथ पकड़ लिया गया है। स्कॉर्पियो वाहन को भी बरामद कर लिया गया है। पकड़ाए सभी अपराधकर्मी ने अपना अपराध स्वीकार किया है। अन्य अपराधकर्मी के विरुद्ध छापामारी जारी है।

जप्त सामान

1. स्कॉर्पियो रजिस्ट्रेशन नंबर JH 03 U 9999

2. चाकू – 1

3. मोबाइल – 4

4. मोटरसाइकिल – 1

गिरफ्तार अपराधकर्मी का नाम

1. दीपक विश्वकर्मा, पिता- बलराम मिस्त्री, ग्राम-बाघमारा, थाना-छतरपुर

2. प्रवेश यादव पिता स्वर्गीय महादेव यादव ग्राम जँघवल थाना छतरपुर

3. नागेंद्र कुमार यादव पिता राम अवतार यादव ग्राम मसूरिया थाना पिपरा

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!