
भिंड जिले मे बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं और गौ वंश की सुरक्षा को लेकर संत समाज, भूत पूर्व सैनिक और समाज सेवी भिंड से ग्वालियर पहुँचे. यहां केंद्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाक़ात की. एन एच 719को सिक्स लेन बनाने और गौ अभ्यारण स्थापित करने की माँग की. संतो ने श्री सिंधिया द्वारा भिंड मे मंच पर हाइवे को सिक्स लेन का वादा याद दिलाया.
श्री सिंधिया जी ने सभी संतो का माला पहनाकर स्वागत किया. और कहा मै और बी जे. पी. सरकार भिंड के विकास के लिए कोई कमी नहीं होने देंगे. मै आप लोगों की बात केंद्रीय परिवहन मंत्री श्री नितिन गडकरी से मुलाक़ात कर बात रखूँगा.
[yop_poll id="10"]





